{"_id":"5e991d288ebc3e6fc0264191","slug":"hollywood-actor-brian-dennehy-dies-at-the-age-of-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड अभिनेता का 81 वर्ष की उम्र में निधन, 'फर्स्ट ब्लड' के लिए थे मशहूर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड अभिनेता का 81 वर्ष की उम्र में निधन, 'फर्स्ट ब्लड' के लिए थे मशहूर
Fri, 17 Apr 2020 08:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:37 AM IST
सार
- हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेनेहे का निधन।
- 81 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।
विज्ञापन
Brian Dennehy
- फोटो : Social Media
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेने का निधन हो गया। ब्रायन की उम्र 81 वर्ष थी। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। फर्स्ट ब्लड, कोकून, डेथ ऑफ ए सेल्समैन जैसी फिल्मों में नजर आए ब्रायन के निधन की खबर उनकी बेटी और अभिनेत्री ने दी।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी उनकी छोटी बेटी और अभिनेत्री एलिजाबेथ डेनेहे ने दी है। एलिजाबेथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ये भी साफ किया कि ब्रायन की मौत प्राकृतिक था। कोविड 19 की वजह से उनका निधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एलिजाबेथ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारी मन के साथ हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे पिता, ब्रायन का निधन कल रात प्राकृतिक कारणों से हुआ था, न कि कोवि़ड से संबंधित। जीवन से बड़ा, एक गलती के लिए उदार, एक गर्व और समर्पित पिता और दादा, वह अपनी पत्नी जेनिफर, परिवार और कई दोस्तों द्वारा याद किए जाएंगे।'
विज्ञापन
It is with heavy hearts we announce that our father, Brian passed away last night from natural causes, not Covid-related. Larger than life, generous to a fault, a proud and devoted father and grandfather, he will be missed by his wife Jennifer, family and many friends. pic.twitter.com/ILyrGpLnc3
— Elizabeth Dennehy (@dennehyeliza) April 16, 2020