{"_id":"5f8159064c36f647ec074900","slug":"hollywood-actor-brad-pitt-sued-by-a-women-who-claims-he-discussed-marrying-her-two-years-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में पड़े हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट, महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मुसीबत में पड़े हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट, महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप
Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:23 PM IST
सार
- ब्रेड पिट पर दर्ज हुआ मुकदमा।
- महिला ने लगाया शादी का झांसा देने का आरोप।
- एक लाख डॉलर का मुकदमा हुआ दर्ज।
विज्ञापन
ब्रैड पिट
- फोटो : Instagram: @bradpittofficial
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट मुसीबतों में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल एक महिला ने ब्रैड पिट के खिलाफ शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। जिसके चलते महिला ने अभिनेता पर एक लाख डॉलर का मुकदमा भी ठोक दिया है। वहीं ब्रैड पिट ने भी इस मामले में कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
यूएस के टेक्सास की एक महिला ने ब्रैड पिट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उससे शादी का झूठा वादा किया था और उससे पैसे ऐंठे थे। महिला का नाम केली क्रिस्टीना बताया जा रहा है। केली के मुताबिक ब्रैड पिट से उसकी बातचीत लगभग दो साल पहले हुई थी जब वो एक चैरिटी के लिए पैसे जमा करने की कोशिश कर रही थी। तभी इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। केली का कहना है कि ब्रैड पिट के साथ उन्होंने शादी करने के बारे में भी बात की थी।
विज्ञापन
वहीं इस पूरे मामले को लेकर ब्रैड पिट का कहना है कि उनका केली के साथ किसी भी तरह का कोई कॉन्टेक्ट नहीं है। उन्होंने केली से कभी पैसे नहीं मांगे और ना ही कभी किसी को अपनी ओर से केली से पैसे मांगने के लिए कहा। केली के मुकदमे के मुताबिक, उन्होंने दो साल में पिट को 40 हजार डॉलर्स की रकम भेजी है। इसके बदले पिट ने उनके फंडरेजर में शिरकत करने का वादा किया था। हालांकि वे किसी भी फंडरेजर में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रैड पिट फिलहाल अपनी पत्नी एंजेलीना जोली के साथ तलाक को लेकर चर्चाओं में हैं। साथ ही वे अपने बच्चों की कस्टडी भी मांग रहे हैं। खबरों के मुताबिक ब्रैड पिट अपने बच्चों की 50/50 कस्टडी चाहते हैं। तो वहीं एंजेलीना बच्चों की पूरी कस्टडी लेना चाहती हैं।
पढ़ें: जगजीत सिंह को पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, फिर गाना सुनकर...