फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hailey Baldwin on One Year Marriage RelationShip With Justin Bieber

जस्टिन बीबर संग शादी टूटने की खबरों पर बोलीं हैली, कोई बाहरी हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं जानता

Tue, 17 Sep 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hailey Baldwin on One Year Marriage RelationShip With Justin Bieber
हैली बाल्डविन और सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : social media

मॉडल हैली बाल्डविन और सिंगर जस्टिन बीबर की शादी को एक साल हो गया है। लेकिन दोनों अपनी शादी पर उठ रहे सवालों का लगातार जवाब दे रहे हैं। दरअसल पिछले एक साल में दोनों की शादी पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। डेलीमेल ने अपनी खबर में ये तक लिखा कि बीबर और उनकी पत्नी हैली को सार्वजनिक तौर पर बहस करते देखा गया है। अब हेली बाल्डविन ने पहली बार अपनी शादी पर बयान दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में गायक जस्टिन बीबर से शादी करने वाली हैली बाल्डविन ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी का बचाव करते हुए कहा है कि 'किसी बाहरी को नहीं पता कि हम दोनों के बीच क्या चल रहा है। मैं हर सुबह उसी इंसान के साथ उठती हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं एकमात्र इंसान हूं जिसका उस शख्स (जस्टिन) से सीधा संवाद है। यह मेरा रिश्ता है। एक रिश्ते में केवल दो लोग ही होते हैं। लोगों को ऐसा कुछ दिख रहा है जो मैं नहीं देख पा रही। मैं इसे समझने की कोशिश कर रही हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hailey Baldwin on One Year Marriage RelationShip With Justin Bieber
हैली बाल्डविन और सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : instagram

हाल ही में बीबर ने ये खुलासा किया था कि वह तनाव की वजह से खुद को दुनिया से दूर महसूस कर रहे हैं और यही स्थिति उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैंने 19 की उम्र में ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था और अपने रिश्तों का दुरूपयोग किया। मैं उन सभी से दूर हो गया जो मुझे प्यार करते थे। मैंने कभी भी जिम्मेदारी के मूल सिद्धांतों को नहीं सीखा। मैं हमेशा वापसी करता हूं इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हूं, केवल आप तक पहुंचने और आपसे मेरे लिए दुआ करने के लिए कहना चाहता हूं, भगवान पर भरोसा है और आपकी दुआएं रंग लाएंगी, शुक्रिया।’

जस्टिन बीबर इन दिनों डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसे मेंटल इशूज से गुजर रहे हैं। इसके लिए वह ट्रीटमेंट भी ले रहे हैं। इस कठिन दौर में हैली उनके लिए स्ट्रॉन्ग सपॉर्ट सिस्टम की तरह खड़ी हुई दिखाई देती हैं।

जस्टिन और हैली ने साल 2018 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। पहले इनके रिश्ते में होने को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे। काफी टाइम बाद जस्टिन ने माना था कि उन्होंने एक प्राइवेट वेडिंग इवेंट में हैली से शादी कर ली है। जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे।

इससे पहले जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed