फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Godzilla vs Kong trailer out film release in India on March 26

'सूर्यवंशी' को टक्कर देने आ रहा ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Mon, 25 Jan 2021 09:17 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Godzilla vs Kong trailer out film release in India on March 26
गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को टक्कर देने हॉलीवुड की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म आने वाली है। फिल्म गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग (Godzilla vs Kong) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म 26 मार्च 2021 को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इसमें आपदा और तबाही के बारे में दिखाया गया है।

विज्ञापन


कॉन्ग और उनके रक्षक अपने असली घर को ढूंढने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। उनके साथ एक छोटी अनाथ बच्ची जिया है, ये मिलकर एक शक्तिशाली गठबंधन बनाते हैं। इसी बीच अप्रत्याशित रूप से वह गॉडजिला के रास्ते में आ जाते हैं।
विज्ञापन


फिल्म में अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड (Alexander Skarsgard), मिल्ली बॉबी ब्राउन (Millie Bobby Brown), रेबेका हॉल (Rebecca Hall), ब्रायन टायरी हेनरी (Brian Tyree Henry), शॉन ओगुरी (Shun Oguri), एजा गोंजालेज (Eiza González), जूलियन डेनिसन (Julian Dennison) और काइली कैंडलर (Kyle Chandler) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फिल्म को एडम विंगगार्ड (Adam Wingard) ने निर्देशित किया है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लिजेंड्री पिक्चर्स मिलकर इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।



 
पहले गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग को 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन कोविड 19 की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी भी मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी। मेकर्स का प्लान है कि फिल्म को होली पर लाया जाए। फिल्म लंबे समय से बनकर तैयार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed