फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   film The interview was downloads by nine million

इस फिल्म को एक दिन में नौ लाख लोगों ने किया डाउनलोड

Sat, 27 Dec 2014 03:12 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
film The interview was downloads by nine million

हॉलीवुड फिल्म 'द इंटरव्यू' को इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया गया है, जिसके बाद से 24 घंटे के भीतर दुनियाभर में नौ लाख से अधिक यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया। यह फिल्म हैकिंग की वजह से चर्चा में आई थी।

विज्ञापन


इससे यह फिल्म गूगल प्ले और यूट्यूब पर बेस्टसेलर बन गई है। इन आंकाड़ों के हिसाब से फिल्म ने 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी' और 'द मेज रनर' को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जेम्स फ्रैंको तथा सेथ रोगेन की मुख्य भूमिका वाली 'द इंटरव्यू' उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की हत्या की काल्पनिक साजिश को हास्य के ताने-बाने में पिरोकर पेश करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस हत्या की साजिश अमेरिका रचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फिल्म बन सकती है 'द इंटरव्यू'

film The interview was downloads by nine million

हॉलीवुड फिल्म 'द इंटरव्यू' इंटरनेट पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली फिल्म हो सकती है। नेटफिक्स इंक भी इस फिल्म के लिए सोनी से बात कर रहा है। वहीं ऑनलाइन फिल्में बेचने और किराए पर देने वाली अग्रणी वेबसाइट एप्पल इंक और अमेजन डॉट कॉम इंक ने इसके लिए सोनी से करार कर लिया है।

फिल्म बुधवार को गूगल प्ले, यूट्यूब मूवीज, माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स वीडियो तथा सोनी की वेबसाइट 'सीदइंटरव्यू डॉट कॉम' पर जारी की गई। इस फिल्म को किराये पर लेने के लिए लगभग छह डॉलर और खरीदने के लिए लगभग 15 डॉलर खर्च करने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed