फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Fast and Furious actor Tyrese Gibson arrested in Georgia had to accept this condition for release

Tyrese Gibson: फास्ट एंड फ्यूरियस अभिनेता टायरेस गिब्सन जॉर्जिया में गिरफ्तार, रिहाई के लिए माननी पड़ी ये शर्त

Wed, 11 Sep 2024 01:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Sep 2024 01:33 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ सामंथा ली को बच्चे की परवरिश के लिए तय राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें इन शर्तों पर रिहाई मिल गई। 

विज्ञापन
Fast and Furious actor Tyrese Gibson arrested in Georgia had to accept this condition for release
टायरेस गिब्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ सामंथा ली को बच्चे की परवरिश के लिए तय राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी स्टार को एक सुनवाई के बाद अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया था। वहीं, उन्हें जेल की सजा से बचने के लिए एक्स वाइफ को 73,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जॉर्जिया में रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

क्यों हुई टायरेस गिब्सन की गिरफ्तारी? 

अभिनेता ली के साथ चल रही लड़ाई की नवीनतम सुनवाई के लिए सोमवार को फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट में उपस्थित हुए थे। ली के साथ टायरेस गिब्सन की एक बेटी है। अप्रैल 2023 में गिब्सन को बेटी की परवरिश के लिए एक्स वाइफ को हर महीने 10,690 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, गिब्सन ऐसा करने में असमर्थ रहे, जिसके कारण जज केविन फॉर्मर ने उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया। इसके बाद गिब्सन को अदालत में हथकड़ी लगाई गई और वहां से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


Celebs: रवि तेजा से पहले इन साउथ सितारों ने फिल्में फ्लॉप होने पर लौटाई फीस, मेकर्स को भारी नुकसान से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरेस गिब्सन ने रविवार को ही किया था जज पर कटाक्ष

इससे पहले, फार्मर ने 45 वर्षीय अभिनेता को 48 घंटे के भीतर 73,525.73 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने पर जेल जाने से बचने का मौका दिया था। इसमें ली को भुगतान की जाने वाली 7,500 अमेरिकी डॉलर की कानूनी फीस भी शामिल थी। वहीं, खबरें हैं कि अभिनेता ने रविवार, 8 सितंबर को एक पोस्ट कर इस बात की ओर इशारा किया था कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने फार्मर और परिवार अदालत प्रणाली की आलोचना भी की थी। हालांकि, अभिनेता ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed