फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   fan are disappointed after disappear Iron Man in Spider Man Homecoming

'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में आयरन मैन को गायब देख निराश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर जताया दुख

Wed, 16 Jan 2019 04:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
fan are disappointed after disappear Iron Man in Spider Man Homecoming
spider-man far from home iron man - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो की चर्चित फिल्म सीरीज स्पाइडर मैन को पूरी दुनिया के दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरीज को नए अंदाज और एकदम नए तरीके से लॉन्च किया गया है। साल 2017 में आई 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' ने दर्शकों के दिलों काफी जीता था। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन की भूमिका निभाई थी। अब 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का दूसरा सीक्वल आ गया है।
विज्ञापन


पता हो कि 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में टॉम हॉलैंड के साथ बॉलीवुड एक्टर और मार्वल स्टूडियों के आयरन मैन एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी मुख्य भूमिका में थे। मंगलवार को 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद तो आया लेकिन दूसरी तरफ इस बात को लेकर भी फैंस काफी निराश दिखे कि इस बार 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में आयरन मैन कहीं नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


ऐसे में सोशल मीडिया में मार्वल स्टूडियों की फिल्मों के फैंस आयरन मैन को लेकर दुख जाता रहे हैं साथ ही कायस लगा रहे हैं, अवेंजर्स की आने वाली फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन मर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

fan are disappointed after disappear Iron Man in Spider Man Homecoming
स्पाइडर मैन- फार फ्रॉम होम - फोटो : social media
बता दें कि अवेंजर्स फिल्म सीरीज के साथ मार्वल स्टूडियों के सभी सुपरहीरो की कहानी जुड़ी हुई है। इसलिए 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में आयरन मैन के ना होने से दर्शक अभी से यह सोचने लगे हैं कि अवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन मर सकता है। ट्विटर पर फिल्म के फैंस आयरन मैन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि बीते दिनों जब अवेंजर्स: एंडगेम का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो ट्रेलर में आयरन मैन को अंतरिक्ष में बुरी स्थिति में दिखाया गया था, जैसे वह अपनी आखिरी सांस गिन रहा हो। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अवेंजर्स के फैंस ने नासा से अपने सुपरहीरो की जान बचाने के लिए अनुरोध किया था। पता हो कि मार्वल स्टूडियों की फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाले वाले कलाकार का नाम रॉबर्ट डाउनी जूनियर है। आपको बता दें कि टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed