फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   famous director Penny Marshall has been died in age 75

मशहूर निर्माता-निर्देशक पेनी मार्शल का 75 की उम्र में निधन, हॉलीवुड में शोक

Wed, 19 Dec 2018 06:17 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 19 Dec 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
famous director Penny Marshall has been died in age 75
Penny Marshall - फोटो : social media
हॉलीवुड की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक पेनी मार्शल का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मधुमेह बीमारी के चलते हुआ है। वह हॉलीवुड सिनेमा का काफी मशहूर चेहरा थीं। पेनी मार्शल के निधन की सोमवार को मिली। पेनी मार्शल ने छोटे परदे के शो 'लार्वेन एंड शर्ली' सहित 'बिग' और 'अ लीग ऑफ देयर ओन' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इन्हीं फिल्मों और टीवी शो ने पेनी मार्शल ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। 
विज्ञापन


उनकी फिल्म 'बिग' महिला डायरेक्टर द्वारा निर्देशित पहली ऐसे फिल्म थी जिसने यूएस के बॉक्स ऑफिस पर 100 मिलियन डॉलर की कमाई की हो। इसके अलावा पेनी मार्शल पहली महिला डायरेक्टर थीं जिनकी दो फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर 100 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। उन्हें साल 2004 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पेनी दूसरी ऐसी महिला निर्देशक रहीं जिनकी फिल्म ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट की गई। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अवेकनिंग्स’ को सर्वश्रेष्ठ पिक्चर सहित तीन एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed