{"_id":"5f61bc1b8ebc3ec04a5f028f","slug":"ex-adult-star-zoe-parker-passes-away-at-the-age-of-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अडल्ट स्टार जोई पारकर का हुआ निधन, महज 24 वर्ष में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पूर्व अडल्ट स्टार जोई पारकर का हुआ निधन, महज 24 वर्ष में ली अंतिम सांस
Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:49 PM IST
सार
- पूर्व अडल्ट स्टार जोई पारकर का निधन।
- मंगेतर जे कैम्पाबेल ने दी जानकारी।
- एक महीने पहले ही छोड़ी थी अडल्ट इंडस्ट्री।
- महज 24 साल की उम्र में हुआ निधन।
विज्ञापन
जोई पारकर
- फोटो : Twitter: @zoeparkerxxx
विस्तार
अमरीकी अडल्ट इंडस्ट्री की पूर्व पॉर्न स्टार रहीं जोई पारकर का निधन हो गया है। जोई महज 24 वर्ष की थीं जब उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी जोई के मंगेतर जे कैम्पबेल ने दी। जोई का निधन शनिवार 12 सितंबर को अचानक रात करीब दो बजे हुआ। उनके अचानक हुए निधन ने उनके करीबियों को हिलाकर रख दिया है। जोई के मंगेतर ने GoFundMe नाम से एक पेज बनाकर लोगों को इस बात की जानकारी दी कि जोई अब हमारे बीच नहीं रही।
विज्ञापन
जोई के मंगेतर ने इस पेज को बनाकर जोई के बारे में तो बताया ही साथ ही उन्होंने इस पेज के जरिये पूर्व पॉर्न स्टार के फ्यूनरल के लिए पैसे भी इकट्ठा किए। बता दें कि जोई ने एक महीने पहले ही पॉर्न इंडस्ट्री की अलविदा कहा था। क्योंकि जोई एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी अपने परिवार के साथ। जिसके लिए वो टेक्सास भी आ गई थीं और उन्होंने जे कैम्पाबेल से सगाई भी कर ली थी।
विज्ञापन
Heartbroken to hear of the passing of Zoe Parker. We're sending our strength and love to her family, loved ones, and fans. If you'd like to donate to her funeral expenses https://t.co/be3sF61alb
विज्ञापन विज्ञापन— Adult Performers Guild (@APAGunion) September 13, 2020
जोई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा किया करती थीं। जोई को पॉर्न इंडस्ट्री छोड़े महज एक महीना ही बीता था और उनके निधन से सनसनी फैल गई। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि जोई की मौत किस वजह से हुई है। उनके मंगेतर का कहना है कि जोई रात के समय सोईं और फिर उठी ही नहीं। जिस वजह से उनकी ये मौत फिलहाल सवालों के घेरे में है।
बात करें जोई पारकर की तो उन्होंने करीब 100 पॉर्न फिल्मों में काम किया है। जोई अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली थीं। उन्होंने साल 2014 में पॉर्न इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था। जिसके बाद वो लोस एंजिल्स चली गई और पॉर्न इंडस्ट्री को फुल टाइम करियर बनाया।
पढ़ें: गांधी जयंती पर नवाजुद्दीन करेंगे इशान खट्टर से मुकाबला, नेटफ्लिक्स के हाथ लगी एक और गुमनाम फिल्म