{"_id":"60114b438ebc3ef91a2c9d35","slug":"elliot-page-and-emma-portner-divorcing-after-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलियट पेज ने दी तलाक की अर्जी, कुछ ही दिन पहले ट्रांसजेंडर होने का किया था खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इलियट पेज ने दी तलाक की अर्जी, कुछ ही दिन पहले ट्रांसजेंडर होने का किया था खुलासा
Wed, 27 Jan 2021 04:45 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
इलियट पेज
- फोटो : फाइल
कनाडाई एक्टर इलियट पेज और एमा पोर्टनर ने तलाक की घोषणा की कर दी है। दोनों ने तीन साल पहले ही शादी रचाई थी। कनाडाई दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'बहुत सोच-विचार और विचार करने के बाद हमने तलाक लेने का कठिन निर्णय लिया है। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।'
विज्ञापन
इलियट पेज ने बीते साल दिसंबर में ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'हैल्लो दोस्तों, मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं कि मैं एक ट्रांसजेंडर हूं। मुझे यह लिखने में बहुत खुशी हो रही है। मैं उन लोगों की भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा सपोर्ट किया।'
विज्ञापन
इलियट पेज ने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक लंबी यात्रा के बाद और एलजीबीटीक्यू समुदाय से बहुत सपोर्ट के बाद यह संभव हो पाया है। मैं ट्रांस समुदाय में बहुत से लोगों से प्रेरित हूं। इस दुनिया को एक अधिक समावेशी और दयालु जगह बनाने के लिए आपकी हिम्मत और आपकी उदारता के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
इलियट के इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों ने उनकी तारीफ की थी। गौरतलब है कि इलियट पेज ने 'द अम्ब्रेला एकेदमी' 'इंसेप्शन' और 'जूनो' सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।