{"_id":"5965f2634f1c1b106d8b476a","slug":"ed-sheeran-to-perform-in-a-concert-in-mumbai-for-his-indian-fans-on-november-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों हाथ 48 मिनट में बिक गए एड शीरन के कॉंसर्ट के टिकट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हाथों हाथ 48 मिनट में बिक गए एड शीरन के कॉंसर्ट के टिकट
amarujala.com- Written by: नेहा खत्री
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
एड शीरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश सिंगर एड शीरन मुंबई में एक कॉंसर्ट करने वाले हैं। भारत में उनके चाहने वालों की भरमार है। यह इसी बात से समझा जा सकता है कि कॉन्सर्ट के सभी टिकट सिर्फ 48 मिनट में ही फटाफट बिक गए।
विज्ञापन
एड शीरन एक बेहद पॉपुलर सिंगर हैं और उन्हें ग्रैमी पुरस्कार भी दिया गया है। उनका गाना शेप ऑफ जबरदस्त पॉपुलर हुआ था।
एड शीरन के फैंस के लिए 19 नवंबर बड़ा दिन होने वाला है। जी हां, ब्रिटिश सिंगर एड शीरन जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन एड अपने भारतीय फैंस के लिए परफॉर्म करने वाले हैं। मुंबई के होने वाले इस कॉंसर्ट के लिए टिकट की बिक्री भी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
बुक माय शो ने कॉंसर्ट की टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई को शुरु कर दी थी। जिन फैंस ने 4 जुलाई को रजिस्ट्रेशन किया होगा, सिर्फ उन्हें ही टिकट दी जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर ही टिकट बेची जाएंगी।
विज्ञापन
टिकटों की कीमत 3 स्लैब्स में बांटी गई है। सिलवर, गोल्ड और डायमंड कैटेगरी की 4750, 8000, 12000 कीमत रखी गई है। ये दूसरी बार होगा कि एड भारत में कॉंसर्ट करेंगे। ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने हाल ही में ट्विटर को अलविदा कह दिया था।