बेटी के पेरेन्ट्स बने सिंगर एड शिरीन और चैरी सीबर्न, साझा की ये खूबसूरत तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर एड शिरीन और उनकी पत्नी चैरी सीबर्न माता-पिता बन गए हैं। चैरी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम Lyra Antarctica रखा है। एड शिरीन ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमें दो मोजे दिखाई दे रहे हैं।
ये खुशखबरी मिलते ही फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। एड और चैरी ने पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। चैरी और शिरीन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। चैरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना।
एड शिरीन की म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्होंने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था। बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। मगर वह फेमस तब हुआ जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम 'रेड' में गेस्ट अपीरियंस की थी।
एड शिरीन को अपने गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया।
A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos) on