Hindi News
›
Entertainment
›
Hollywood
›
Deadpool and Wolverine Teaser out hugh jackman ryan reynolds Jason Momoa shawn levy film creats buzz
{"_id":"668042f25b7607623c0fdc00","slug":"deadpool-and-wolverine-teaser-out-hugh-jackman-ryan-reynolds-jason-momoa-shawn-levy-film-creats-buzz-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deadpool and Wolverine Teaser: नए टीजर में आमने-सामने आए सबर्टूथ और वूल्वरिन, चरम पर प्रशंसकों का उत्साह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Deadpool and Wolverine Teaser: नए टीजर में आमने-सामने आए सबर्टूथ और वूल्वरिन, चरम पर प्रशंसकों का उत्साह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:53 PM IST
सार
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का नया टीजर रिलीज हो गया है। इसने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है।
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को बरकार रखा है। इसी बीच शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक और टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं। टीजर में टायलर माने के किरदार सबर्टूथ और ह्यूज के किरदार वूल्वरिन का आमना-सामना देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का नया टीजर जारी
शनिवार को 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के नए टीजर का अनावरण किया गया, जिसमें रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल के रूप में अपनी भूमिका दोहराते नजर आ रहे हैं। टायलर माने, जिन्होंने पहली बार 2000 में मूल एक्स-मेन फिल्म में सबर्टूथ का किरदार निभाया था, खलनायक के रूप में वापस लौटे हैं। टीजर परिचित दृश्यों से भरा हुआ है, लेकिन यह एक चौंका देने वाले मोड़ के साथ समाप्त होता है। वूल्वरिन एक-एक कर कई दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद पूछता है कि अगला कौन है? इसके बाद हमें सब्रेटूथ की झलक देखने को मिलती है, जो गुस्से में ललकारता है, 'मरने के लिए तैयार।'
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी फिल्म कितनी बेहतरीन होने वाली है। टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है फिल्म के लिए दर्शकों के मन में रोमांच भी उतना ही बढ़ता जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म पहले सप्ताहांत में तकरीबन 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई का यह अनुमान द कोरम ने लगाया है जो छह सप्ताह पहले से ही फिल्म की ट्रैकिंग शुरू कर देता है।
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' गर्मियों की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने के लिए तैयार है। यह 20वीं सेंचुरी फॉक्स और अब डिज्नी के स्वामित्व में है। शानदार स्टारकास्ट वाली मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल और वूल्वरिन' 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।