फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deadpool and Wolverine star Ryan Reynolds Reveals Paying Deadpool Writers From His Salary

Deadpool and Wolverine: रयान ने फिल्म लेखकों को अपने वेतन से किया भुगतान, बोले- सोचा नहीं था यह पूरी होगी

Thu, 18 Jul 2024 12:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Jul 2024 12:06 PM IST
सार

 रेनॉल्ड्स ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इसे बनाने में एक काफी समय लगाया है। यही नहीं, फिल्म के लिए रेनॉल्ड्स को अपनी सैलरी से भी पैसे खर्च करने पड़े थे।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine star Ryan Reynolds Reveals Paying Deadpool Writers From His Salary
 रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds

विस्तार

मार्वल के फैंस लंबे समय से 'डेडपूल और वूल्वरिन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यूग जैकमैन की 'डेडपूल और वूल्वरिन' का निर्माण पिछले साल मई में शुरू हुआ था, लेकिन हॉलीवुड की हड़ताल के कारण इसमें देरी हो गई। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर ने प्रशंसकों के उत्साह को बरकरार रखा है। अब डेडपूल स्टार रयान रेनॉल्ड्स ने खुलासा किया है कि स्क्रीन राइटर को सेट पर रखने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े थे।
विज्ञापन


 रयान रेनॉल्ड्स ने अपनी सैलरी से राइटर्स को दिए पैसे
 रयान रेनॉल्ड्स ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इसे बनाने में एक काफी समय लगाया है। यही नहीं, फिल्म के लिए रेनॉल्ड्स को अपनी सैलरी से भी पैसे खर्च करने पड़े थे। अभिनेता ने कहा, "जब डेडपूल को हरी झंडी मिल गई, तो मैंने कभी भी यह नहीं सोचा था कि यह कभी पूरी होगी। मैंने फिल्म के लिए अपने पैसे भी छोड़ दिए थे। राइटर्स के आने भी पाबंदी थी। सेट पर मेरे पास जो भी कुछ पैसे बचे थे। वह मैंने उन्हें दिए, जिससे कि हम एक राइटर रूम बना सकें।"
विज्ञापन


इस स्थिति से अभिनेता ने लिया सबक
  रयान ने अपनी इस परिस्थिति को एक सबक के तौर पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म को पूरा करने के लिए न तो पैसा था और न ही समय। उसके बाद भी उन्होंने फिल्म की हर छोटी-बड़ी चीजों पर पैसा लगाया है।  इसने हर चीज से ज्यादा किरदार पर ध्यान केंद्रित करने को बढ़ावा दिया है। हालांकि, रयान रेनॉल्ड्स इसमें थोड़ा और काम करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के जरिए रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रयान और ह्यू जैकमैन के अलावा रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Kalki 2898 AD: अब 'कल्कि 2898 एडी' ने टिकटों की बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 'जवान' को दो मामले में पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed