फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Deadpool 3: Rob Delaney To Return As Human X Force Member Peter in the film from second part

Deadpool 3: 'डेडपूल 3' में होगी रॉब डेलाने की वापसी! एक्स-फोर्स मेंबर पीटर बन फिर दिखाएंगे अभिनय का दम

Tue, 02 May 2023 08:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 02 May 2023 08:47 AM IST
सार

'डेडपूल 2' में पीटर की भूमिका निभाने वाले कैटास्ट्रोफे फनी मैन रॉब डेलाने 'डेडपूल 3' की स्टार कास्ट में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Deadpool 3: Rob Delaney To Return As Human X Force Member Peter in the film from second part
Rob Delaney - फोटो : social media

विस्तार

'डेडपूल' फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 'डेडपूल 2' में सबसे मजेदार किरदार निभाने वाले रॉब डेलाने 'डेडपूल 3' में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक नई रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि रोब डेलाने ने तीसरी डेडपूल फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। जो दर्शक 'डेडपूल 2' में डेलाने के किरदार को नहीं जानते हैं, उन्हें बता दें कि अभिनेता फिल्म में पीटर का कैरेक्टर निभा रहे हैं। उनके पास कोई म्यूटेंट पावर नहीं है फिर भी वह एक्स-फोर्स के सदस्य हैं।

विज्ञापन

शुगर बियर की वापसी
'डेडपूल 2' में पीटर की भूमिका निभाने वाले कैटास्ट्रोफे फनी मैन रॉब डेलाने 'डेडपूल 3' की स्टार कास्ट में शामिल हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐसा हुआ है और फिल्म के मुख्य अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने अपने एक ट्वीट से शायद इसे ऑफीशियल कर दिया है। अभिनेता ने ट्वीट कर अपना उत्साह दिखाते हुए लिखा, 'शुगर बियर!!!!' शुगर बियर फिल्म में पीटर का निकनेम है, जो उन्हें रेनॉल्ड्स ने दिया था। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह अब लगभग पक्का है कि 'डेडपूल 2' का सबसे चहेता किरदार 'डेडपूल 3' में वापसी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कलाकार होंगे शामिल
वेड और वेसल (टी.जे. मिलर) डेडपूल 2 में एक नई सुपर हीरो टीम बना रहे थे, जिसका नाम एक्स-फोर्स है। पीटर के पास किसी भी तरह की कोई शक्ति नहीं है। लेकिन शक्तियां न होने के बावजूद पीटर फिल्म में सभी को हंसाने का काम करता है। दूसरी फिल्म में डेलाने के प्रदर्शन ने 'डेडपूल 2' की तरफ सभी का ध्यान आकर्षित किया था। डेलाने के अलावा, 'डेडपूल 3' में स्टीफन कपिकिक और मुरैना बैकारिन, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यूग जैकमैन अहम भूमिकाओं में होंगे।
John Wick Chapter 4: 'जॉन विक 4' ने तोड़े फ्रेंचाइजी के पिछले रिकॉर्ड, दुनिया भर में कर ली इतनी कमाई

विज्ञापन

मार्वल के बैनर तले बनेगी फिल्म
'डेडपूल 3' की रिलीज की बात करें तो फिल्म 8 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी। आपको बता दें यह फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म होगी, जिसे मार्वल बैनर के तहत बनाया जा रहा है। 
Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक लेकर नागा चैतन्य को हुआ पछतावा? अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed