फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Days of Our Lives actor Patrick Muldoon passes away at 57 he suffered from heart attack

Patrick Muldoon Death: 'डेज ऑफ अवर लाइव्स' फेम पैट्रिक मुल्डून का निधन, 57 की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 20 Apr 2026 02:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 20 Apr 2026 02:52 PM IST
सार

Patrick Muldoon Passed Away: अभिनेता पैट्रिक मुल्डून का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

विज्ञापन
Days of Our Lives actor Patrick Muldoon passes away at 57 he suffered from heart attack
पैट्रिक मुल्डून - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर और प्रोड्यूसर पैट्रिक मुल्डून का 19 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। वह शो 'डेज ऑफ अवर लाइव्स' और फिल्म 'स्टारशिप ट्रूपर्स' में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन


बचपन में एक्टिंग की शुरुआत की 
कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो में जन्मे मुल्डून ने यूएससी से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तब उन्हें सिटकॉम 'हूज द बॉस?' के दो एपिसोड में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

टीवी में किया काम
मुल्डून ने 'डेज ऑफ अवर लाइव्स' में ऑस्टिन रीड का किरदार निभाया था, जिसे उन्होंने 1992 से 1995 तक और फिर 2011 से 2012 तक दोहराया। उन्होंने 'मेलरोज प्लेस' के तीसरे से पांचवें सीजन तक विलेन का किरदार भी निभाया। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक में कई टीवी फिल्मों में भी काम किया।

Namita Thapar: नमाज के फायदे गिनाने पर मिली गालियां; नमिता थापर का ट्रोलर्स पर पलटवार, कहा- 'कर्मा सब देख रहा'

Days of Our Lives actor Patrick Muldoon passes away at 57 he suffered from heart attack
पैट्रिक मुल्डून - फोटो : एक्स
इस साल रिलीज होगी आखिरी फिल्म
बड़े पर्दे पर, मुल्डून ने 1997 की फिल्म 'स्टारशिप ट्रूपर्स' में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म, क्राइम थ्रिलर 'डर्टी हैंड्स' इसी साल रिलीज होने वाली है।

म्यूजिक था शौक
मुल्डून ने कई फिल्मों को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी किया, जिनमें 'अरकंसास', 'मार्लो' और 'रिफ राफ' शामिल हैं।
मुल्डून को संगीत से बहुत प्यार था। वे हमेशा पार्टियों की जान होते थे। उन्हें अक्सर अपने गिटार के साथ देखा जाता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed