फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Critics Choice Awards 2022 Will Smith and Jessica Chastain gets best actors award read full list here

Critics Choice Awards : विल स्मिथ और जेसिका चैस्टेन बने बेस्ट एक्टर्स, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Mar 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
Critics Choice Awards 2022 Will Smith and Jessica Chastain gets best actors award read full list here
विल स्मिथ , जेसिका चेस्टन - फोटो : social media

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स 2022 की घोषणा रविवार को हो चुकी है।  क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म एवं टेलीविजन शोज को सम्मानित किया जाता है। सितारों भरी शाम के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में विल स्मिथ ने फिल्म 'किंग रिचर्ड' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। जेसिका चेस्टन ने 'द आईज ऑफ टैमी फेय' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया और फिल्म 'द पावर ऑफ द डॉग' के खाते में चार अवॉर्ड आए।

विज्ञापन

Critics Choice Awards 2022 Will Smith and Jessica Chastain gets best actors award read full list here
क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स - फोटो : social media

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक विल स्मिथ ने इस अवॉर्ड को लेने के बाद दी गई अपनी स्पीच में हंसते हुए कहा कि "सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को थोड़ा और समय मिलना चाहिए। मैं बस इतना कहना चाहता हूं।"


टीवी की बात करें तो, एचबीओ के 'सक्सेशन' के स्टार कीरन कल्किन ने अपनी परफॉरमेंस के लिए 'सर्वश्रेष्ठ सर्पोटिंग एक्टर' का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा, द व्हाइट लोटस के जेनिफर कूलिज और मरे बार्टलेट ने सर्पोटिंग एक्टर्स का अवॉर्ड हासिल किया। इसके साथ ही जिमी किमेल ने बिली क्रिस्टल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। आइए देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

Critics Choice Awards 2022 Will Smith and Jessica Chastain gets best actors award read full list here
क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स - फोटो : social media

इस अवॉर्ड फंक्शन को इस बार टाय डिग्स और निकोल बायर ने होस्ट किया था और इसे लाइव सीडब्ल्यू और टीबीएस पर प्रसारित किया गया था।

ये रही पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म- द पावर ऑफ डॉग
बेस्ट एक्टर-  विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका चेस्टन (द आईज ऑफ टैमी फेय )
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - ट्रॉय कोत्सुर (सीओडीए)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - एरियाना डीबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)
बेस्ट यंग एक्टर/एक्ट्रेस - जूडी हिल (बेलफास्ट)
बेस्ट एक्टिंग ग्रुप- बेलफास्ट
बेस्ट डायरेक्टर - जेन कैंपियन (द पावर ऑफ डॉग)
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- केनेथ ब्रानघ (बेलफास्ट)
बेस्ट अडेप्टिड स्क्रीनप्ले- जेन कैंपियन (द पावर ऑफ डॉग)
बेस्ट सिनेमटोग्राफी - एरी वेगनर (द पॉवर ऑफ डॉग)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- पैट्रिस वर्मेटी , जुजसन्ना सिपोस (ड्यून)
बेस्ट एडिटिंग- सारा ब्रोशर, माइकल कान (वेस्ट साइड स्टोरी)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- जेनी बीवन (क्रूला) 

विज्ञापन

Critics Choice Awards 2022 Will Smith and Jessica Chastain gets best actors award read full list here
क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स - फोटो : social media

बेस्ट ड्रामा सीरीज - सक्सेशन (एचबीओ)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज- टेड लासो (एप्पल टीवी+)
बेस्ट लिमिटिड सीरीज- मेएर ऑफ इस्टटॉउन
बेस्ट मूवी मेड फॉर टेलीविजन - ओस्लो (एचबीओ)
बेस्ट एक्टर इन ड्रामा सीरीज- ली जंग जेई (स्क्विड गेम)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज- मेलानी लिनस्की (येलोजैकेट्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन ड्रामा सीरीज- कायरन कलकिन (सक्सेशन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज- सारा स्नूक (सक्सेशन)
बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी सीरीज- जेसन सुडेकिस (टेड लासो)
बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज- हन्नाह वाड्डिंघम (टेड लासो)
बेस्ट एक्टर इन लिमिटिड सीरीज/मूवी- माइकल कीएटन(डोपसिक)
बेस्ट एक्ट्रेस इन लिमिटिड सीरीज/मूवी- केट विंस्लेट (मेएर ऑफ इस्टटाउन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन लिमिटिड सीरीज/मूवी- मरे बार्टलेट (द वाइट लोटस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन लिमिटिड सीरीज/मूवी- जेनिफर कूलिज (द वाइट लोटस)
बेस्ट फॉरन लैंगुऐज सीरीज- स्क्विड गेम
बेस्ट एनिमेटिड सीरीज- वॉट इफ..?
बेस्ट टॉक शो - लास्ट वीक टूनाइट विद जॉन ऑलिवर (एचबीओ)
बेस्ट कॉमिडी स्पेशल - वो बर्नहम (इनसाइड) 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed