फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Controversy: Dwayne Johnson left the Fast and Furious series after fight with Vin Diesel said I will not return to the franchise

विवाद: मशहूर 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज से अलग हुए ड्वेन जॉनसन, कहा- फ्रेंचाइजी में वापस नहीं आऊंगा

Fri, 31 Dec 2021 01:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 01:54 AM IST
सार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने साल 2011 में फास्ट एंड फ्यूरियस की सीरीज फास्ट फाइव में मुख्य किरदार के साथ इस फ्रेंचाइजी में कदम रखा था। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद भी आया था।

विज्ञापन
Controversy: Dwayne Johnson left the Fast and Furious series after fight with Vin Diesel said I will not return to the franchise
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock

विस्तार

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज फास्ट एंड फ्यूरियस दुनियाभर में भी काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने साल 2011 में फास्ट एंड फ्यूरियस की सीरीज फास्ट फाइव में मुख्य किरदार के साथ इस फ्रेंचाइजी में कदम रखा था। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद भी आया था।

विज्ञापन

हालांकि, काफी समय से खबर आ रही थी कि फास्ट एंड फ्यूरियस के लीडिंग मैन विन  विन डीजल और ड्वेन जॉनसन की आपस में कॉल्ड वॉर जारी है। इस वजह से जॉनसन ने सीरीज से हटने का फैसला लिया है। लेकिन, इस बारे में कभी भी पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, अब जॉनसन ने सीरीज से बाहर होने का फैसला कर लिया है, जिससे उनके फैंस काफी निराश होंगे।

विज्ञापन

Controversy: Dwayne Johnson left the Fast and Furious series after fight with Vin Diesel said I will not return to the franchise
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock

रेसलिंग के अलावा एक्टिंग में भी कामयाबी हासिल करने वाले जॉनसन दुनिया भर के कई लोगों की पसंद हैं। फास्ट एंड फ्यूरियस में उनके काम को लोगों ने काफी सराहा भी था। हालांकि अपने को-स्टार में डीजल के साथ जारी विवाद के बाद उन्होंने सीरीज के 10वें सीजन से खुद को हटा लिया है।

Controversy: Dwayne Johnson left the Fast and Furious series after fight with Vin Diesel said I will not return to the franchise
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram

एक न्यूज़ वेबसाइट से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि वह फ्रेंचाइजी ने वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने शब्दों के दृढ़ था और मैं हमेशा कलाकारों का समर्थन करूंगा। साथ ही फ्रेंचाइजी के सफल होने के लिए हमेशा कामना करूंगा, लेकिन मेरे लौटने का अब कोई मौका नहीं है।

विज्ञापन

Controversy: Dwayne Johnson left the Fast and Furious series after fight with Vin Diesel said I will not return to the franchise
ड्वेन जॉनसन - फोटो : Instagram/therock

गौरतलब है कि साल 2016 में विन डीजल और ड्वेन जॉनसन के बीच ‘द फेट ऑफ द फ्यूरियस’ के दौरान झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद से ही दोनों कलाकारों के बीच अक्सर मनमुटाव देखने को मिलता रहा है। ऐसे में झगड़े की वजह से इस फ्रेंचाइजी से जॉनसन के जाने के बाद अब उनके फैंस काफी निराश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed