{"_id":"5d8714db8ebc3e93df4234f2","slug":"christopher-nolan-film-tenet-shooting-complete-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से पहले लगे गणपति बप्पा मोरया के नारे, पांच दिन में पूरा हुआ 10 दिन का शूट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से पहले लगे गणपति बप्पा मोरया के नारे, पांच दिन में पूरा हुआ 10 दिन का शूट
Sun, 22 Sep 2019 11:59 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू होने से पहले नारियल फोड़कर जोर से गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाने की परंपरा से इस बार मशहूर हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भी अछूते नहीं रहे। नोलन यहां अपनी फिल्म टेनेंट की शूटिंग करने आए थे और खराब मौसम के बावजूद वह अपना 10 दिन का काम सिर्फ पांच दिन में पूरा कर वापस हॉलीवुड रवाना हो गए।
मुंबई में फिल्मों में काम करने वाले तकनीकी लोगों ने बरसों से ये परंपरा बना रखी है कि सभी धर्मों के लोग शूटिंग शुरू होने से पहले गणेश भगवान की फोटो या प्रतिमा के सामने इकट्ठा होकर पूजा करते हैं। नारियल फोड़ा जाता है और गणपति बप्पा का जयकारा लगने के बाद कैमरा ऑन होता है। मेमेंटो, बैटमैन बिगिन्स, डार्क नाइट, डार्क नाइट राइजेस, इन्सेप्शन, इंटरस्टेलर और डनकिर्क जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भी इस बार इस परंपरा का हिस्सा बने।

शूटिंग खत्म करने के बाद नोलन लॉस एंजिलिस के लिए रवाना हो गए है। नोलन ने मुंबई में एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन, जॉन डेविड वॉशिंगटन, डिंपल कपाड़िया आदि के साथ ये फिल्म शूट की। इसी महीने की 13 तारीख को मुंबई पहुंचे नोलन ने 16 सितंबर को फिल्म की शूटिंग गेटवे ऑफ इंडिया पर शुरू की जहां डिंपल कपाड़िया भी इसका हिस्सा बनीं।
शूटिंग के दौरान क्रिस्टोफर दक्षिणी मुंबई के कई जगहों पर नजर आए। नोलन फिल्म की शूटिंग सात देशों में कर रहे हैं जिसमें भारत के अलावा इटली, अमेरिका, एस्टोनिया भी शामिल है। निर्देशक ने अपना अधिकतर समय शूटिंग के इर्द-गिर्द ही बिताया। नोलन ने किसी भी तरह से समय बर्बाद नहीं किया।
यहां तक कि मुंबई की बारिश भी उनके काम को प्रभावित नहीं कर सकी। फिल्म की शूटिंग से जुड़े स्थानीय तकनीशियनों ने बताया कि इस फिल्म के दौरान भी हर दिन शूटिंग की शुरुआत से पहले पारंपरिक तरीके से पूजा की गई थी। वहीं गेटवे ऑफ इंडिया की शूटिंग के समय फिल्म का राजस्थानी कनेक्शन भी देखने को मिला। शूटिंग के दौरान राजस्थानी वेशभूषा पहने लोग नजर आए।