फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cardi B Will Not Face Criminal Charges For Throwing Microphone At Fan Las Vegas Police said

Cardi B: माइक फेंककर मारने के मामले में कार्डी-बी के खिलाफ नहीं दर्ज होगा मुकदमा, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

Fri, 04 Aug 2023 11:56 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 04 Aug 2023 11:56 AM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर कार्डी-बी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने बदतमीजी करते हुए उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी थी, जिसके बाद सिंगर उसके मुंह पर माइक दे मारा था। वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Cardi B Will Not Face Criminal Charges For Throwing Microphone At Fan Las Vegas Police said
कार्डी बी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि हॉलीवुड सिंगर कार्डी-बी के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने बदतमीजी करते हुए उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी थी, जिसके बाद सिंगर का पारा हाई हो गया और उन्होंनें उसके मुंह पर माइक दे मारा था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्डी-बी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थीं। वहीं,अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन

 

Cardi B Will Not Face Criminal Charges For Throwing Microphone At Fan Las Vegas Police said
कार्डी बी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लास वेगास पुलिस ने गुरुवार को कहा कि कार्डी-बी को शख्स के मुंह पर माइक फेंक कर मारने वाले मामले में आपराधिक मुकदमें का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाइव कान्सर्ट में सिंगर के साथ हुई बदतमीजी के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें पीछे हटते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cardi B Will Not Face Criminal Charges For Throwing Microphone At Fan Las Vegas Police said
कार्डी बी - फोटो : instagram/iamcardib

सबूत की कमी होने के कारण बंद हुआ मामला 
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन गुरुवार को उन्होंने पुष्टि की है कि मामले की जांच हटा दी गई है। एक बयान में कहा गया, "इस मामले की गहन समीक्षा के बाद और क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय से परामर्श लेने के बाद और सबूत की कमी होने के कारण इस मामले को बंद कर दिया गया है। इस मामले में कोई आरोप दायर नहीं किया जाएगा।"

Salim-Javed: गिले-शिकवे दूर कर फिर दोस्त बने सलीम-जावेद, एक्टर अरबाज खान ने किया खुलासा

विज्ञापन

Cardi B Will Not Face Criminal Charges For Throwing Microphone At Fan Las Vegas Police said
रैपर ऑफसेट और उनकी पत्नी कार्डी बी

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कार्डी-बी अपने सुपरहिट गाने पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान ऑडियंस में बैठे एक दर्शक ने उनके तरफ अपनी ड्रिंक उछाल दी। इस हरकत की वजह से वह काफी परेशान हो गई और गुस्से में आकर उन्होंने हाथ में पकड़ रखा माइक सीधे शख्स के मुंह पर मारा दिया था। इस घटना के बाद से वहां हलचल मच गई और सिक्योरिटी वालों ने ड्रिंक फेकने वाले शख्स को धर दबोचा और उसे पकड़कर बाहर ले गए।

यह भी पढ़ें-  Ranveer Singh: अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले रणवीर सिंह, 'सफलताओं से ज्यादा असफलताओं से मिलती है सीख'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed