Cannes 2021: बेला हदीद का नेकलेस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल
- कान्स 2021 के रेड कार्पेट पर बेला हदीद ने बिखेरा जलवा
- फेफड़ो के आकार का नेकलेस पहने दिखी बेला हदीद
- सोशल मीडिया पर बेला हदीद की तस्वीर हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस फेस्टिवल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है उस फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 6 जुलाई को शुरू हुआ यह फेस्टिवल 17 जुलाई तक चलेगा। हर साल हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में हर साल कोई न कोई एक कलाकार तो ऐसा होता ही है जिसका लुक खूब चर्चा में आता है और इस बार विदेशी सुपर मॉडल बेला हदीद का अनोखा फैशन चर्चा में आया है।
बेला हदीद के लुक ने किया ध्यान आकर्षित
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 के रेड कार्पेट पर जब सुपर मॉडल बेला हदीद उतरी तो उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उनके लुक को हर कोई देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस रिस्की लुक की चर्चा करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। बेला ने इस फिल्म फेस्टिवल में जोखिम भरे पहनावे के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। 24 साल की सुपर मॉडल काले रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। हालांकि उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनके नेकलेस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
फेफड़ों के आकार का पहना नेकलेस
बेला हदीद के इस नेकलेस को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। उनका ये नेकलेस फेफड़ों के आकार का है। अपनी इस ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने गले में गोल्ड का खूबसूरत सा नेकलेस पहना था जो लंग्स यानी फेफड़े जैसे आकार का था। बेला हदीद ने डैनियल रोजबेरी के सियापरेल्ली 2021 कलेक्शन के नेकलेस को पहना था। यह नेकलेस इंसान के फेफड़ों से प्रेरित होकर बनाया गया है। सियापरेल्ली ने इसे राइनोस्टोन्स के साथ बने लंग्स का नाम दिया है। बेला हदीद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सुपर मॉडल ने अपने दिलकश अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है।
अपने अलग लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं बेला हदीद
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने लुक को लेकर बेला हदीद चर्चा में आईं हैं। इससे पहले भी वो कई दफा अपनी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब छाई रही हैं। सुपर मॉडल बेला हदीद अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने कैटवूमेन के अवतार से भी सभी को चौंका दिया था। बेला हदीद की मां भी सुपर मॉडल रही हैं। बेला हदीद का पूरा परिवार मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ा हुआ है।