ब्रिटनी फिर से सिंगल, 'बेवफा' प्रेमी से हुईं अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी डेविड लुकाडो से अलग हो गई हैं। ब्रिटनी ने इसकी घोषणा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से की। पोस्ट में लिखा था, "आह! एकाकी जीवन।
"वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, ब्रिटनी ने अलगाव की वजह पर चुप्पी साधी हुई है। वह अपने दो बेटों और लॉस वेगास के अपने शो पर ध्यान दे रही हैं।
प्रेमी ने की थी बेवफाई
हालांकि, एक सूत्र ने अनुसार, वीडियो में लुकाडो को उनसे बेवफाई करते देखने के बाद ही ब्रिटनी ने अपना रास्ता अलग कर किया। एक सूत्र ने कहा, "वह बिखर गई हैं। वह वेगास में हैं। लेकिन वह इससे बाहर निकल आएंगी। वह एक मजबूत लड़की हैं और वह (लुकाडो) कभी उनके लिए ठीक नहीं था।"
हालांकि ब्रिटनी स्पीयर्स का अपने प्रेमी से अलग हो जाना कोई नया मसला नहीं है। ब्रिटनी हमेशा से ही अपने निजी जीवन की वजह से चर्चाओं में आती रही हैं।