फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   ASAP Rocky Los Angeles rapper Is not guilty of shooting on friend Terell Ephron singer rihanna share post

A$AP Rocky: फायरिंग मामले में रैपर रॉकी निर्दोष, फैसला सुन रो पड़े; पार्टनर रिहाना ने पोस्ट कर जताई खुशी

Wed, 19 Feb 2025 12:39 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

लॉस एंजिलिस के रैपर रॉकी को उनके दोस्त पर फायरिंग करने के मामले में निर्दोष पाया गया है। इस खबर के आने के बाद सिंगर रिहाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला..।

विज्ञापन
ASAP Rocky Los Angeles rapper Is not guilty of shooting on friend Terell Ephron singer rihanna share post
रैपर रॉकी के निर्दोष होने पर सिंगर रिहाना ने किया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @asaprocky

विस्तार

लॉस एंजिलिस की एक अदालत ने रैपर ASAP रॉकी उर्फ रकीम मेयर्स को निर्दोष करार दिया है। मामला साल 2021 में हुए एक फायरिंग विवाद का है। तीन हफ्ते तक चले इस मुकदमे का अब अंत हो गया है। अदालत का फैसला सामने आने के बाद रकीम मेयर्स की पार्टनर रिहाना ने ट्वीट कर खुशी जताई है।
विज्ञापन


 

फैसला सुनकर खुशी से झूम उठे रैपर और उनका परिवार
इस केस की सुनवाई के दौरान अदालत में रॉकी की डिफेंस टीम, उनकी पार्टनर रिहाना और परिवार के सदस्य मौजूद थे। कोर्ट ने जब फैसला सुनाया तो सभी खुशी के कारण झूम उठे। रैपर रॉकी तो फैंसिंग से उस पार कूदकर मां से गले मिलने जा पहुंचे। बताते चलें कि अगर इस मामले में रैपर को दोषी पाया जाता तो उन्हें 24 साल की जेल हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला
लॉस एंजिल्स के अमेरिकी रैपर रॉकी पर नवंबर 2021 में हॉलीवुड के एक होटल के बाहर अपने पूर्व मित्र टेरेल एफ्रॉन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। वैरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एफ्रॉन ने कहा था कि रॉकी ने उनके सिर और पेट पर गोली चलाई थी। वहीं, रॉकी के वकील ने अदालत में कहा कि एफ्रॉन को लगी चोट बहुत ही हल्की थी और रॉकी ने सिर्फ प्रॉप गन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी कहा कि एफ्रॉन ने इस मामले में रॉकी को फंसाने के लिए एविडेंस प्लान्ट किए थे। एफ्रॉन ने रॉकी पर तीस मिलियन यूएस डॉलर का सिविल लॉ सूट फाइल किया था।

 
विज्ञापन

ASAP Rocky Los Angeles rapper Is not guilty of shooting on friend Terell Ephron singer rihanna share post
रैपर रॉकी के निर्दोष होने पर सिंगर रिहाना ने किया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @asaprocky
सिंगर रिहाना ने किया पोस्ट
सिंगर रिहाना ने भी इस मामले पर रॉकी के बेगुनाह साबित होने पर खुशी जताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सब कुछ सच में भगवान होता है। उस पर दया दिखाने के लिए धन्यवाद।

यह खबर भी पढ़ें- Vineeth Kumar Singh: 'अब लोग नहीं पूछेंगे आपका नाम क्या है', 'छावा' का हिस्सा बनकर बोले विनीत कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed