फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vineeth Kumar Singh is proud to be a part of Chhaava Now people will not ask what your name is

Vineeth Kumar Singh: 'अब लोग नहीं पूछेंगे आपका नाम क्या है', 'छावा' का हिस्सा बनकर बोले विनीत कुमार सिंह

Wed, 19 Feb 2025 10:18 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 10:18 AM IST
सार

'छावा' फिल्म को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में कवि कलश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार ने अब फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया। उन्होंने इस फिल्म की कहानी और सह-कलाकारों को लेकर भी अपने मन की बात कही है।

विज्ञापन
Vineeth Kumar Singh is proud to be a part of Chhaava Now people will not ask what your name is
विनीत कुमार- छावा में निभाया कवि कलश का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मुक्काबाज', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बॉम्बे टॉकीज' और 'गोल्ड' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर विनीत कुमार सिंह हाल ही में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' में दमदार किरदार निभाते नजर आए। छावा में विनीत ने कवि कलश की भूमिका निभाई है। कवि कलश, संभाजी महाराज के करीबी दोस्त थे। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें फैंस की तारीफ मिल रही है।  
विज्ञापन

Vineeth Kumar Singh is proud to be a part of Chhaava Now people will not ask what your name is
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
'छावा' का हिस्सा बनकर हो रहा गर्व
अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर यह सबसे जरूरी है कि आप ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनें, जिनकी कहानी फैंस के दिलों को छू जाए। मैं हमेशा से ऐसी ही कहानी चुनने के बारे में सोचता हूं, जो फैंस को इंस्पायर करें या आपको कुछ नया महसूस करवाए। मुक्केबाज के बाद एक ऐसा समय था, जब मेरे पास काम नहीं था लेकिन आज मैं उस फिल्म का हिस्सा हूं, जिसे करने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vineeth Kumar Singh is proud to be a part of Chhaava Now people will not ask what your name is
'छावा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विनीत ने जताया सभी का आभार
विनीत कुमार कवि कलश इस खूबसूरत और दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। जिंदगी अपने तरीके से सबक सिखाती है, कभी-कभी मुश्किल होता है लेकिन हमेशा सार्थक होता है। जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया, उन सभी को धन्यवाद। विनीत ने सभी अभिनेताओं, निर्देशकों और पत्रकारों को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया और जीवन में कभी हार न मानने का कारण दिया। आशा करता हूं कि अब लोग नहीं पूछेंगे कि आपका नाम क्या है?
विज्ञापन

Vineeth Kumar Singh is proud to be a part of Chhaava Now people will not ask what your name is
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
विक्की कौशल की तारीफ की
विनीत कुमार ने विक्की कौशल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैसे आपने इस फिल्म में जान डाली, उसने वाकई मुझे छू लिया। मैंने आपको गैंग्स ऑफ वासेपुर से छावा तक का सफर तय करते देखा है। मैं अपने सभी सह-कलाकारों का आभारी हूं। उन्होंने एआर रहमान का भी धन्यवाद किया। छावा में मेरे किरदार को आपकी खूबसूरत कविताएं देने के लिए धन्यवाद। कोशिश करूंगा ऐसी कहानियां आपके सामने लाने को जो आपके दिलों को छू जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed