फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Arnold Is Back know the story of before Terminator Dark Fate

#ArnoldIsBack: लौट आए सिनेमा के सबसे बड़े बाहुबली, 'टर्मिनेटर: डार्कफेट' से पहले की पूरी कहानी

Mon, 23 Sep 2019 06:44 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Arnold Is Back know the story of before Terminator Dark Fate
James Cameron and Arnold Schwarzenegger - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों में से दो के निर्देशक जेम्स कैमरॉन को लोग सिनेमा में उनके तकनीकी योगदान की वजह से जानते हैं। स्पेशल इफेक्ट्स के वह महारथी हैं। कैमरा कैसे काम करता है, इस चक्कर में अपनी पहली शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने पूरा कैमरा ही खोल डाला था। समंदर की एक खास तलहटी तक एक ही बार में जा पहुंचने वाले वह इकलौते इंसान भी हैं।

विज्ञापन

सपने से मिला टर्मिनेटर का आइडिया
टाइटैनिक और अवतार जैसी फिल्मों से दुनिया के कोने कोने में अपनी पहचान बनाने वाले जेम्स कैमरॉन की पहली फिल्म थी टर्मिनेटर और कम लोगों को ही पता होगा कि ये फिल्म कैमरॉन ने अपने एक सपने को आधार बनाकर लिख डाली थी। इसी फिल्म से उनका रिश्ता मशहूर हॉलीवुड सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर से बना। टर्मिनेटर दरअसल भविष्य की दुनिया का एक रोबोट है। कहानी के मुताबिक दुनिया को एक तय दिन ये रोबोट तबाह करके पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेंगे और इस तबाही से दुनिया को जॉन कोनॉर ही बचा सकता है। सीरीज की पहली फिल्म में जॉन कोनोर की मां सारा कोनोर को मारने के लिए एक रोबोट भविष्य से वर्तमान में भेजा जाता है ताकि वह मां ही न बन सके।
विज्ञापन


कैमरॉन और अर्नाल्ड की वापसी
सिनेमा की सबसे बड़ी शख्सीयतों में शुमार सितारे जेम्स कैमरॉन और अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर एक साथ इस साल एक नवंबर को परदे पर फिर लौट रहे हैं। ये संगम हो रहा है टर्मिनेटर सीरीज की नई फिल्म डार्क फेट के लिए, जिसे कैमरॉन ने अपने साथियों के साथ बहुत ही करीने से इस तरह लिखा है कि ये इस सीरीज की पहले की दो फिल्मों की कहानियों का सिरा सीधे इस नई फिल्म से बांधती है। टर्मिनेटर सीरीज दुनिया भर की सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arnold Is Back know the story of before Terminator Dark Fate
Terminator: Dark Fate - फोटो : Social Media

संघर्षभरी शुरुआत
कैमरॉन का फिल्मी करियर शुरूआती दिनों में पहुच संघर्ष में बीता है। पिरान्हा 2 पहली फिल्म थी जिसके निर्देशन का उन्हें मौका मिला पर कैमरॉन किसी न किसी वजह से इस फिल्म को निर्देशित नहीं कर पाए। लोग कहते हैं कि ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि किस्मत ने उनकी बोहनी टर्मिनेटर सीरीज से होनी तय कर रखी थी।

कैमरॉन का ऑस्कर करिश्मा
जैम्स कैमरान दुनिया के उन चंद निर्देशकों में से भी हैं जिनकी फिल्मों को करियर शुरू करने के दो साल बाद ही ऑस्कर पुरस्कारों के लिए चुना जाने लगा। कैमरॉन की फिल्मों को अब तक कुल 41 ऑस्कर नामांकन हासिल हुए हैं और इनमेंस से उनकी फिल्मों ने 21 ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। जेम्स कैमरॉन की फिल्म टाइटैनिक ने कुल 11 ऑस्कर पुरस्कार जीते थे, जो एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed