Ant-Man Box Office: बॉक्स ऑफिस पर एंट मैन का जलवा कायम, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
आज सिनेमाघरों में 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' का दूसरा दिन था। वहीं अब 'एंट मैन 3' के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस भी सामने आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस प्रोडक्शन हाउस की 31वीं फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' शुक्रवार 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म का दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ था। फिल्म को पहले दिन दमदार ओपनिंग मिली थी। आज सिनेमाघरों में फिल्म का दूसरा दिन था, जिसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
पहले दिन 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' को दर्शकों से जबर्दस्त रिस्पांस मिला। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'एंट मैन 3' का जलवा कायम रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में दूसरे दिन सभी भाषाओं में 10 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। फिल्म को वीकेंड का फायदा पूरी तरह से मिलता दिखाई दे रहा है। अब कहा जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर
पहले दिन भी 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' ने शानदार बिजनेस किया था। भारत में इस फिल्म के 10 लाख से भी ज्यादा टिकट बिके थे। भारत में पहले दिन मूवी ने कुल नौ करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन में एक करोड़ का इजाफा हुआ है। दोनों दिन के कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म भारत में अब तक कुल 19 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
Kriti Sanon: प्रभास संग डेटिंग की खबरों पर कृति सेनन ने फिर तोड़ी चुप्पी, यूजर्स के लिए कह दी यह बड़ी बात
'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' के साथ बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा की भिड़ंत हुई है। 'एंट मैन 3' ने कार्तिक आर्यन की हीरोगिरी को पटखनी दी है। बता दें कि 'एंट मैन-3' में पॉल रुड और इवांगेलिन लिली मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पीटन रीड द्वारा निर्देशित है।
Bhojpuri Actress: तलाक के बाद इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने नहीं की दूसरी शादी, अकेले बिता रहीं जिंदगी