फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   animation film Dumbo trailer has been released

बच्चे, बूढ़े और जवान का दिल जीत लेगी 'डंबो' की शानदार कहानी, ट्रेलर रिलीज

Thu, 22 Nov 2018 07:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
animation film Dumbo trailer has been released
Dumbo - फोटो : social media
बच्चे, बूढ़े और जवान-हर किसी की अगर है किसी एक खास एनीमेशन किरदार से पहचान तो वो है 1941 में वॉल्ट डिजनी के पिटारे से निकला छोटा हाथी। नाम है डंबो। डंबो यानी जो डंब है, बुद्धू है। ये नाम नहीं दरअसल उसकी बेइज्जती है। लेकिन जब जिंदगी में सब कुछ हाथ से निकल जाए तभी अपना हौसला बटोरने की चुनौती सामने होती है।
विज्ञापन


चार साल पहले डंबो की कहानी को बड़े परदे पर फिर से उतारने का एलान हुआ। जुलाई में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग खत्म होते ही वॉल्ट डिजनी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की शुरुआत रेलगाड़ी की सीटी से होती है और परदे पर नजर आते हैं एक दड़बे की तरफ भागते दो बच्चे। फिर स्क्रीन पर नजर आता है छोटा सा, प्यारा सा डंबो। एक पंख पकड़ने की चाहत में वह उड़ने की कोशिश करता दिखता है। जी हां, डंबो की खासियत यही है कि वह उड़ सकता है।
विज्ञापन


साथ में उसके दोस्त चूहे भी है। हाथी और चूहे की दुश्मनी पर तमाम किवदंतियां हैं, चुटकुले हैं और किस्से कहानियां है। लेकिन इस फिल्म की खासियत है दोनों की दोस्ती। ट्रेलर में दिखता है कि चिड़ियाघर के मालिकान डंबो को उसकी मां से अलग कर देते हैं। डंबो कैसे अपनी मां से दोबारा मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के संघर्ष की कहानी दिखेगी इस फिल्म में। लाइव किरदारों का एनीमेशन से मिलन हमेशा परदे पर जादू जगाता रहा है। वॉल्ट डिजनी के लिए भारत सिनेमा का बड़ा बाज़ार है और थ्रीडी व आइमैक्स में रिलीज़ हो रही डंबो का इंतज़ार बच्चों और युवाओं ने अभी से करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed