फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina jolie rumoured to be dating the weeknd spotted meeting for dinner in restaurant

चर्चा: ब्रैड पिट से तलाक के बाद इस सिंगर को डेट कर रहीं एंजेलिना जोली? डिनर पर साथ आए नजर

Sun, 04 Jul 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 04 Jul 2021 03:28 PM IST
सार

  • द वीकेंड संग रेस्टोरेंट में डिनर करती नजर आईं एंजेलिना जोली
  • एंजेलिना और द वीकेंड के डेटिंग की उड़ रही अफवाह
  • मशहूर गायक हैं द वीकेंड

विज्ञापन
Angelina jolie rumoured to be dating the weeknd spotted meeting for dinner in restaurant
एंजेलिना जोली, द वीकेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी अदाओं से सबको मदहोश कर देने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ब्रैड पिट संग एंजेलिना के तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी का मामला काफी सुर्खियों में था। वहीं अब खबर आ रही है कि एंजेलिना मशहूर गायक द वीकेंड को डेट कर रही हैं। दरअसल एंजेलिना और द वीकेंड को Giotgio Baldi नाम के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते देखा गया था। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एंजेलिना और द वीकेंड रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन


क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एंजेलिना और द वीकेंड?

बता दें कि ये रेस्टोरेंट हॉलीवु़ड सेलेब्स की पसंदीदा जगह हैं और अक्सर सेलेब्स यहां क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं।वहीं अब एंजेलिना और वीकेंड को साथ देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों साथ में डेट पर आए थे। बता दें कि रेस्टोरेंट में काफी लंबा समय बिताने के बाद एंजेलिना और द वीकेंड अलग अलग बाहर निकले। ऐसा हो सकता है कि दोनों साथ में तस्वीर ना खिंचवाना चाहते हों। माना जा रहा है कि एंजेलिना और द वीकेंड अभी अपने रिश्ते को आधिकारिक करने के मूड में नहीं हैं। 

विज्ञापन

Angelina jolie rumoured to be dating the weeknd spotted meeting for dinner in restaurant
एंजेलिना जोली, द वीकेंड - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें लुक की तो डिनर पर एंजेलिना ब्लैक सील ड्रेस और ट्रेंच कोट में नजर आईं वहीं द वीकेंड डेनिम जींस और जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए थे। गौरतलब है कि एंजेलिना और द वीकेंड में करीब 15 साल का अंतर है। हालांकि अभी इन खबरों पर एंजेलिना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एंजेलिना और द वीकेंड एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि द वीकेंड का असली नाम Abel Makkonen Tesfaye है। वो कैनेडा के मशहूर गायक रहे हैं और हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। दो वीकेंड एडम सैंडलर की फिल्म अनकट जैम्स में नजर आए थे। इसके अलावा वो मॉडल बेला हदीद और सेलिना गोमेज को भी डेट कर चुके हैं।

Angelina jolie rumoured to be dating the weeknd spotted meeting for dinner in restaurant
द वीकेंड - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां एंजेलिना हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं तो वहीं द वीकेंड गायिकी के अलावा फिल्मों में अभिनय करने के मूड में हैं। खबरों की मानें तो द वीकेंड मूवी बिजनेस में जाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास एक नई एचबीओ की सीरीज भी है जिसमें वो अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं एंजिलेना संग द वीकेंड के अफयर की खबरों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा ये दोनों कलाकार ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed