{"_id":"083d3d5a-bec6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"angelina-jolie-now-planning-to-have-her-ovaries-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट के बाद अब ओवरी सर्जरी करवाएंगी एंजेलीना जोली","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ब्रेस्ट के बाद अब ओवरी सर्जरी करवाएंगी एंजेलीना जोली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जॉली को ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए डबल मासटेक्टॉमी ऑपरेशन करवाना पड़ा जिसमें उन्होंने अपने दोनों स्तनों को हटवा कर इंप्लांट करवाएं हैं।
विज्ञापन
अब खबर है कि एंजेलीना जोली को ओवरी कैंसर की भी आशंका है ऐसे में एंजेलिना ओवरी यानी अंडाशय निकलवा सकती हैं।
खबरों के मुताबिक, एंजेलीना जोली ने 87 फीसदी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ने के कारण अपने ब्रेस्ट हटवा दिए। अब डॉक्टर्स के मुताबिक एंजेलिना को ओवरियन कैंसर की आशंका भी बढ़ रही है। ऐसे में एंजेलीना जल्द ही इसका ऑपरेशन करवाएंगी।
विज्ञापन
एंजेलीना की मानें तो उन्हें ये बीमारी उनकी मां के जीन्स के कारण हुई है क्योंकि उनकी मां को भी ओवरियन कैंसर था। फिलहाल एंजेलीना ने ओवरियन कैंसर के लिए दवाईयां लेना शुरू कर दिया है और जल्द ही वे इसका ऑपरेशन भी करवा लेंगी।
विज्ञापन
अब देखना होगा कि ओवरियन कैंसर से पूरी तरह निजात पाने के लिए एंजेलीना जोली ओवरी को हटवाएंगी या नहीं।