एंजलीना जॉली ने की एक तलाकशुदा से शादी
अभिनेता ब्रैड पिट और अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने नौ साल साथ रहने के बाद अब शादी कर ली है। 50 वर्षीय ब्रैड पिट और 39 वर्षीय एंजेलीना ने शनिवार को फ़्रांस में शादी की। कई सालों से ये क़यास लगाए जा रहे थे कि ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली कब और कहाँ शादी करेंगे।
हॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी का शादी समारोह बेहद सादा रहा जिसमें सिर्फ़ पारिवारिक सदस्य और क़रीबी दोस्त ही शामिल हुए। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक दोनों के बच्चे भी शादी में शामिल हुए।
इन दोनों के हैं कई बच्चे
ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के छह बच्चे हैं जिनमें से तीन को उन्होंने कंबोडिया से गोद लिया है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक कैलिफ़ोर्निया के जज से शादी का लाइसेंस लिया जिन्होंने फ़्रांस पहुँचकर शादी समारोह कराया।
इससे पहले ब्रैड पिट की शादी अभिनेत्री जेनिफ़र एनिस्टन से हुई थी जबकि जोली ने अभिनेता जॉनी ली मिलर और बिली बॉब थॉर्नटन से शादियाँ की थीं।
दोनों 2005 में फ़िल्म मिस्टर एंड मिसेज़ स्मिथ की शूटिंग के दौरान क़रीब आए थे और अप्रैल 2012 में उन्होंने सगाई की थी। टाइम्स ऑफ़ माल्टा के मुताबिक दोनों इस समय माल्टा में अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।