पिट के साथ बेहद अंतरंग दृश्य करेंगी एंजेलिना जॉली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड स्टार नवदंपत्ति ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली अपनी आगामी फिल्म 'बाइ द सी' के लिए कुछ अंतरंग दृश्यों की शूटिंग करने जा रहे हैं।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार, 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के बाद यह उनकी साथ में दूसरी फिल्म है। वह माल्टा द्वीप देश में फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि वे फिल्म दृश्य में कुछ ज्यादा ही अंतरंग होने वाले हैं।
पानी के अंदर की शूटिंग
वे दृश्यों की शूटिंग माल्टा के गोजो द्वीप की एक खाड़ी में करेंगे। यह जगह सिसिली के इतावली द्वीप से करीब 50 मील आगे दक्षिण में है। शूटिंग करीब 10 सप्ताहों तक चलनी है।
ऐसा सोचा गया है कि पथरीले समुद्र तटों और साफ पानी वाली यह जगह पानी के अंदर शूटिंग करने के लिहाज से आदर्श जगह है। इस फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।