फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American Singer Chris Brown Appeared In London Court Related To A Fight Case In A Nightclub

Chris Brown: ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुए अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन, नाइट क्लब में मारपीट से जुड़ा है मामला

Fri, 16 May 2025 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 07:56 PM IST
सार

लंदन के एक नाइटक्लब में मारपीट करने से जुड़े मामले में अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन शुक्रवार को ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुए। इस केस में कोर्ट ने क्या आदेश दिया है, जानिए?  

विज्ञापन
American Singer Chris Brown Appeared In London Court Related To A Fight Case In A Nightclub
अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन - फोटो : इंस्टाग्राम@chrisbrownofficial

विस्तार

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर क्रिस ब्राउन को शुक्रवार को ब्रिटिश कोर्ट ने हिरासत में रखने का आदेश दिया है। यह आदेश साल 2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में क्रिस द्वारा की गई मारपीट वाले मामला से जुड़ता है। हाल ही में वह ब्रिटिश अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन

क्रिस पर लगे हैं गंभीर आरोप  
क्रिस ब्राउन (36) पर मैनचेस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए गए। उन पर प्रोड्यूसर अबे डियाव को बुरी तरह से मारने-पीटने का आरोप है। प्रासिक्यूटर हन्ना निकोल्स ने कोर्ट में दलील दी कि क्रिस ब्राउन ने 19 फरवरी 2023 को लंदन के एक नाइट क्लब में प्रोड्यूसर अबे डियाव पर कई बार बोतल से हमला किया था। उस समय क्रिस ब्राउन यूके में म्यूजिक टूर पर थे।  प्रासिक्यूटर का यह भी कहना है कि क्रिस ब्राउन ने डियाव का पीछा किया और एक क्लब के सामने उन पर हमला किया, यह हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Mission Impossible 8: मिशन इम्पॉसिबल की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं दो भारतीय एक्ट्रेस, एक ने सेट विजिट भी किया 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तारीख को फिर कोर्ट में होंगे पेश 
अब क्रिस ब्राउन के मामले को ब्रिटिश को कोर्ट ने लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। 13 जून को क्रिस को कोर्ट में पेश होना है। बतात चलें कि गुरुवार को क्रिस ब्राउन को लंदन में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

ये खबर भी पढ़ें:Robert De Niro: 'मेरे पास ऑप्शन नहीं..मौत से क्यों डरूंगा?' रॉबर्ट डी नीरो ने क्यों दिया चौंकाने वाला बयान 

इन गानों के कारण हैं मशहूर 
क्रिस ब्राउन के करियर की बात करें तो वह ब्रीजी नाम से जाने जाते हैं। रन इट, किस किस और विदाउट यू जैसे पॉपुलर सॉन्ग उन्होंने गाए हैं। इस सिंगर ने साल 2011 में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। जल्द ही यह सिंगर अपना एक इंटरनेशनल म्यूजिक टूर शुरू करना वाला है। जुलाई में इसकी शुरुआत होगी, अमेरिका और यूरोप में क्रिस ब्राउन अपना टूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed