Mission Impossible 8: मिशन इम्पॉसिबल की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं दो भारतीय एक्ट्रेस, एक ने सेट विजिट भी किया
Tom Cruise: हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 की लंदन में स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें भारतीय एक्ट्रेसेस ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान दो इंडियन एक्ट्रेसेस टॉम क्रूज की फिल्म देखने पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड की चर्चित सीरीज में से एक मिशन इम्पॉसिबल की फाइनल फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को भारत में रिलीज हो रही है जबकि अमेरिका और कनाडा में 23 मई को इसे रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले लंदन में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें दो भारतीय अभिनेत्रियां शामिल हुईं।
अवनीत कौर स्क्रीनिंग में हुई शामिल
टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर इस फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आईं। अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
स्क्रीनिंग के दौरान दिग्गज एक्टर टॉम क्रूज ने अपने ही अंदाज में स्क्रीनिंग में एंट्री की। वो वहां रखे हेलीकॉप्टर पर लटके हुए नजर आए। अवनीत ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “मैंने कुछ ऐसा ही सोचा था आप यहीं दिखोगे टॉम क्रूज।’
अवनीत ने की टॉम की तारीफ
इसके अलावा अवनीत ने टॉम के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है, ‘टॉम क्रूज आप सचमुच के जेंटलमैन हो। आप हर बार मुझे कुछ ना कुछ सिखाते हो।’ इसके साथ ही अवनीत ने बताया कि टॉम ने उन्हें उनकी ड्रेस की वजह से घास पर चलने में हो रही दिक्कत में भी मदद की।
जन्नत जुबैर भी आईं नजर
अवनीत के अलावा उनकी दोस्त और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी इस स्क्रीनिंग में नजर आईं। जन्नत जुबैर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में उनके साथ टॉम नजर आ रहे हैं, जो उन्हें भी घास पर चलने में मदद कर रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में जन्नत फिल्म के बैनर के आगे खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: War 2: ‘वॉर 2’ का टीजर इस दिन होगा रिलीज? जूनियर एनटीआर के लिए ऋतिक रोशन के पोस्ट से लगी अटकलें
सेट पर भी जा चुकी हैं अवनीत
बता दें इससे पहले अवनीत कौर मिशन इम्पॉसिबल के सेट पर भी विजिट कर चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें सेट पर जाने का मौका मिला और उनके लिए ये अनुभव काफी शानदार रहा।