फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   African-American man George Floyd died Taylor Swift Tweet On Trump most liked tweet ever

अश्वेत की मौत के बाद टेलर स्विफ्ट ने कसा राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज, कहा- 'हम आपको नवंबर में वोट आउट कर देंगे'

Sun, 31 May 2020 02:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
African-American man George Floyd died Taylor Swift Tweet On Trump most liked tweet ever
टेलर स्विफ्ट, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) का एक ट्वीटहर तरफ चर्चा में है। 29 मई को किए गए इस ट्वीट को सिर्फ दो दिनों के अंदर 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसे ट्विटर पर करीब 4 लाख से ज़्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। 

विज्ञापन


टेलर ने अपने इस ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉइड की हत्या वाले मामले में तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- 'नस्लियता और व्हाइट सुप्रीमेसी में पूरी प्रेसीडेंसी को झोकने का बाद, अब आप हिंसा की धमकी देने से पहले नैतिकता की बात कर रहे हैं?, 'वेन द लूटिंग स्टार्ट, शूटिंग स्टार्ट'।? हम आपको नवंबर में वोट आउट कर देंगे।' 
विज्ञापन


अमेरिका में अब इस मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जॉर्ज फ़्लॉयड के लिए न्याय मांगा है। प्रियंका के पति निक जोनस और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी जॉर्ज फ़्लॉयड मौत पर दुख जताया है और इंसाफ के लिए आवाज उठाई है।
 

बता दें अमेरिका के मिनियापोलिस में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉइड की पुलिस द्वारा हत्या के आरोप का मामला बढ़ता जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ़्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाता दिख रहा है। जिसके बाद जॉर्ज फ़्लॉयड नाम के अश्वेत व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस घटना ने तूल पकड़ लिया है। शहर की स्थिति को देखते हुए आपातकाल की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed