फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Actress Brie Larson says Captain Marvel had killed me

कैप्टन मारवेल की ट्रेनिंग ने निकाल दी थी ब्री लारसन की जान, खुद बताया शूटिंग का किस्सा

Tue, 05 Feb 2019 12:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Feb 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Actress Brie Larson says Captain Marvel had killed me
ब्री लारसन

जैसे जैसे मारवेल कॉमिक बुक सीरीज की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म कैप्टन मारवेल की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, मारवेल सिनेमैटिक यूनीवर्स को फॉलो करने वाले युवाओं में नई नई थ्योरीज पर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

चर्चा इस बात को लेकर है कि कैप्टन मारवेल को शुरू से ही महिला होना था या फिर महिला सशक्तीकरण को लेकर पिछले साल से शुरू हुए विश्वव्यापी अभियान के बाद स्टूडियो ने शैजेम को कैप्टन मारवेल बनाने का इरादा छोड़ एक नया कैप्टन मारवेल तैयार कर दिया। जो भी फिल्म की रिलीज में अब महीना भर ही बचा है और फिल्म में लीड किरदार कर रहीं ब्री लारसन अभी से इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन

तीन साल पहले फिल्म रूम के लिए बेस्ट एक्टर-फीमेल का ऑस्कर जीतने वाली ब्री लारसन अपने हर किरदार के लिए जी जान से मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं और, कैप्टन मारवेल के लिए उनकी जो फ्लाइट ट्रेनिंग हुई है, उसे याद करते ही अब भी उनके तोते उड़ जाते हैं।

वह कहती हैं, ‘इस रोल के लिए फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान जो कुछ हुआ उसे मैं कभी नहीं भूल सकती। मैने इस दौरान खूब उल्टियां की और जो पायलट हमारे साथ थे, वह कह रहे थे कि सबके साथ ऐसा होता है लेकिन कोई इसके बारे में बताता नहीं है लेकिन, मुझे इसके बारे में बात करने में किसी तरह की शर्म महसूस नहीं होती।

ये हैरतअंगेज अनुभव रहा और जब हम वापस सेट पर लौटे और जब इसी तरह के सीन्स कृत्रिम माहौल में शूट होने शुरू हुए तो मुझे समझ आया कि ये तो वही फीलिंग है जो मुझे फ्लाइट ट्रेनिंग में हुई थी। तो मेरा यही कहना है कि अनुभव कैसा भी हो अगर हम इसमें भी कुछ अच्छा समझ पाए तो यही बारीकियां हमें मजबूत बनाती हैं और आने वाली चुनौती के लिए तैयार करती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed