फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Actress Brie Larson joins Vin Diesel in Fast and Furious 10

Fast and Furious 10: ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ का हिस्सा बनीं ब्री लार्सन, विन डीजल ने किया टीम में स्वागत

Mon, 11 Apr 2022 04:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 11 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' में ब्री लार्सन की एंट्री हो गई है, जिससे फैंस काफी खुश हैं। विन डीजन से रविवार को इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ब्री लार्सन की एंट्री 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' में होने की घोषणा की।

विज्ञापन
Actress Brie Larson joins Vin Diesel in Fast and Furious 10
विन डीजल, ब्री लार्सन - फोटो : Instagram

विस्तार

हॉलीवुड की फिल्मों का भारतीय जनता में अलग ही क्रेज है। दर्शक हॉलीवुड सीरीज का खासकार इंतजार करते हैं। इन्हीं सीरीज में शामिल 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' में ब्री लार्सन की एंट्री हो गई है, जिससे फैंस काफी खुश हैं। अभिनेता विन डीजन ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विन डीजन से रविवार को इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ब्री लार्सन की एंट्री 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' में होने की घोषणा की। विन ने लिखा कि ब्री फास्ट एंड फ्यूरियस में आपका स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने लार्सन के सात एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel)



फिल्म में विन डीजल एक बार फिर डोम टोरेटो का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, विन के अलावा फिल्म में मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, लुडाक्रिस, सुंग कांग और चार्लीज थेरॉन मुख्य भूमिका में होंगे, जो 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस' से विलेन साइफर का किरदार निभाते आ रहे हैं। वहीं, जेसन मोमोआ और डेनिएला मेलचियर भी फिल्म में शामिल हैं।
 
'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' का निर्देशन फिल्म निर्माता जस्टिन लिन कर रहे हैं। फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' इन कलाकारों के साथ आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद लिन द्वारा निर्देशित ग्यारहवीं फिल्म फास्ट सागा की अंतिम फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed