{"_id":"5f927c1c8ebc3e9bd760ca30","slug":"actress-and-dancer-marge-champion-passed-away-at-101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री और डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अभिनेत्री और डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में निधन
Fri, 23 Oct 2020 12:17 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
मार्ज चैंपियन
- फोटो : instagram/hollywoodFC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेत्री और डांसर मार्ज चैंपियन का 101 साल की उम्र में लॉस एंजेलिस में निधन हो गया। मार्ज वॉल्ट डिज्नी के मशहूर स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फ्स में मॉडल थीं। अभिनेत्री 1950 के दशक में अपने पति और डांस पार्टनर गोवर चैंपियन के साथ एमजीएम म्यूजिकल्स के साथ स्ट्रिंगर के रूप में भी जानी जाती थीं।
विज्ञापन
मार्ज ने 1975 में टीवी फिल्म क्वीन ऑफ द स्टारडस्ट बॉलरूम में कोरियोग्राफी के लिए एमी अवॉर्ड जीता। डांस सिखाने वाले पियरे ड्यूलाइन ने हॉलीवुड रिपोर्ट्स से मार्ज के निधन के पुष्टि की है। अभिनेत्री ने बीते बुधवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
मार्ज और गोवर ने टीवी शो ब्रॉडवे म्यूजिकल और जॉर्ज सिडनी की फिल्म स्नो बोट में साथ में डांस किया। इस जोड़ी को मिस्टर म्यूजिक (1950), लवली टू लुक एट (1952), गिव ए गर्ल ए ब्रेक (1953) और जुपिटर डार्लिंग (1955) में भी एक साथ देखा गया।
विज्ञापन
मार्ज चैंपियन का जन्म 1919 में हुआ। उनके पिता डांस और बैले टीचर अर्नेस्ट बेल्चर थे, जो वॉल्ट डिज्नी के दोस्त थे। जब डिज्नी की एनिमेशन टीम स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फ्स पर काम कर रही थी, तो उन्होंने मार्ज के बारे में विचार किया। 14 साल की उम्र में मार्ज उनके साथ महीने में एक या दो दिन काम करने लगीं। वो उनके साथ दो साल तक काम करती रहीं। इस दौरान उन्हें हर दिन के 10 डॉलर मिलते थे।
मार्ज और गोवर ने 1947 में शादी की लेकिन 1973 में उनका तलाक हो गया। साल 1980 में 61 साल की उम्र में गोवर का निधन हो गया था।