फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscars museum postponed again due to the covid 19

कोविड 19 का असर, फिर से आगे खिसकी ऑस्कर म्यूजियम के खुलने की तारीख

Sat, 19 Dec 2020 07:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Dec 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
Oscars museum postponed again due to the covid 19
ऑस्कर म्यूजियम - फोटो : फाइल

लॉस एंजिल्स में ऑस्कर म्यूजियम के खुलने की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन कोविड 19 की वजह से शुक्रवार को इसे फिर से स्थगित कर दिया गया। एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स ने 2012 में इसका एलान किया था। इसे 2017 में खोलना था लेकिन वित्तीय समस्याओं, निर्माण में देरी और अब कोविड 19 की वजह से यह अभी नहीं खुलने जा रहा। पहले अप्रैल 2021 की तारीख तय की गई थी जो अब खिसका कर 30 सितंबर 2021 कर दिया गया है।

विज्ञापन

एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स हॉलीवुड की शानदार फिल्मों को समर्पित है और यह प्रदर्शित करती है कि फिल्मों में किस तरह का जादू होता है। एकेडमी म्यूजियम के डायरेक्कटर बिल क्रेमर ने कहा कि ‘हमने उस वक्त काफी सोच विचार किया और लगा कि अप्रैल तक हम इस महामारी से दूर हो जाएंगे। जाहिर है ऐसा नहीं होता दिख रहा है। हम अभी भी ऑस्कर में उपस्थित होंगे और वर्चुअल कार्यक्रम के विकल्पों में हिस्सा लेंगे।‘

क्रेमर ने आगे कहा कि ‘यह वाकई निराशाजनक है खासकर लॉस एंजिल्स में जहां पूरे साल संग्रहालयों को बंद कर दिया गया है और यह जल्द ही बदलने वाला नहीं है। हमें अपने मेहमानों और हमारी टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखना था। अप्रैल में खोलना बिल्कुल भी उचित नहीं होगा।‘
संग्रहालय के अध्यक्ष टेड सेरेनडॉस ने कहा कि ‘अब यह हमारे धैर्य की परीक्षा है। हम इसे 30 सितंबर को खोलने के लिए तत्पर हैं।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed