फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor Johnny depp ex-wife amber heard welcome daughter Oonagh Paige shares beautiful photo with her

गुड न्यूज: दो महीने पहले मां बनीं एंबर हर्ड ने दिखाई बेटी की पहली झलक, पूर्व पति जॉनी डेप संग विवाद भी चर्चा में

Fri, 02 Jul 2021 04:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
actor Johnny depp ex-wife amber heard welcome daughter Oonagh Paige shares beautiful photo with her
एंबर हर्ड - फोटो : Instagram

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंबर हर्ड मां बन गईं हैं। उन्होंने अपनी दो महीने की प्यारी सी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। एंबर हर्ड ने वैसे तो आठ अप्रैल को बेटी को जन्म दिया था, लेकिन दो महीने तक उन्होंने अपनी बेटी को सबकी नजरों से दूर रखा। लेकिन अब दो महीने बाद अपने मां बनने की घोषणा करने के साथ-साथ उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में बड़े ही प्यार से एंबर हर्ड की बेटी उनके ऊपर सो रही हैं और एंबर इस प्यार को महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन


सरोगेसी के जरिए बनी मां

बता दें कि एंबर ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। एंबर ने इस तस्वीर के साथ ही ये भी बताया कि वो अपनी शर्तों पर मां बनी हैं और वो अपनी बेटी की अकेली पैरेंट हैं। इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है ये भी बताया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी का नाम ओनाघ पैगे हर्ड रखा है। इस खबर को साझा करते हुए एंबर ने कहा- मैं इस खुशी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने चार साल पहले मां बनने का फैसला किया था, लेकिन मैं ये सिर्फ अपनी शर्तों पर करना चाहती थी।

विज्ञापन

actor Johnny depp ex-wife amber heard welcome daughter Oonagh Paige shares beautiful photo with her
एंबर हर्ड - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर भावना की व्यक्त

एंबर ने इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मैं इस बात की प्रशंसा करती हूं कि महिला के रूप में हमारी किस्मत के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है।  मां बनने के बारे में इस तरह से सोचना वाकई में एक बड़ी क्रांतिकारी जंग है। मुझे उम्मीद है कि हम आने वाले समय में अपनी जिंदगी में एक ऐसे पड़ाव पर होंगे जहां घर में एक पालना रखने के लिए हमें किसी अंगूठी की जरूरत नहीं होगी। मेरे निजी जीवन पर सिर्फ मेरा अधिकार है। मेरी बेटी का जन्म 8 अप्रैल, 2021 को हुआ था। उसका नाम ओनाघ पैगे हर्ड है। मेरी बेटी मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है।

पूर्व पति के साथ अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहीं

पिछले कुछ समय से एंबर हर्ड की निजी जिंदगी में काफी परेशानियां हुईं हैं। एंबर हर्ड ने अपने पूर्व पति और हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप पर मारपीट के और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इसके अलावा भी हॉलीवुड अभिनेत्री ने जॉनी डेप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एक अंग्रेजी अखबार ने जॉनी डेप के खिलाफ खबर लिखते हुए उन्हें पत्नी को पीटने वाला शख्स करार दे दिया था। इस अखबार के खिलाफ जॉनी डेप ने केस किया था। लेकिन वो इस केस को हार गए। एंबर हर्ड द्वारा उन पर किया गया घरेलू हिंसा का केस अभी भी चल रहा है। फिलहाल अप्रैल 2022 तक के लिए केस के ट्रायल को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed