'लिम्फोमा' से जूझ रहे हैं हॉलीवुड अभिनेता जेफ ब्रिजेस, ट्वीट कर दी जानकारी
- 'लिम्फोमा' से जूझ रहे हॉलीवुड अभिनेता जेफ ब्रिजेस।
- ट्वीट कर दी जानकारी।
- 2010 में जीत चुके हैं बेस्ट एक्टर का अकादमी अवॉर्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग लिबोस्की' फेम अभिनेता जेफ ब्रिजेस 'लिम्फोमा' जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जेफ ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। जेफ ने ये भी बताया है कि उनका इलाज भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां देते रहेंगे।
जेफ ब्रिजेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जैसा कि डूड कहेंगे .. नई चीज सामने आई है। मुझे लिम्फोमा डायग्नोस हुआ है। हालांकि यह एक गंभीर बीमारी है, लेकिन मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मेरे पास डॉक्टरों की एक बेहतरीन टीम है और प्रोग्नोसिस अच्छी है। मैं उपचार शुरू कर रहा हूं और आपको मेरी रिकवरी की जानकारी देता रहूंगा।'
As the Dude would say.. New S**T has come to light.
I have been diagnosed with Lymphoma. Although it is a serious disease, I feel fortunate that I have a great team of doctors and the prognosis is good.विज्ञापन विज्ञापन
I’m starting treatment and will keep you posted on my recovery. — Jeff Bridges (@TheJeffBridges) October 20, 2020
आगे जेफ ने अपने परिवार का जिक्र करते हुए लिखा, 'मैं अपने परिवार और दोस्तों के प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। और, जब मेरे पास आप हैं, तो कृपया दुआ करने के लिए याद रखें। क्योंकि हम सब इसमें एक साथ हैं।'
I’m profoundly grateful for the love and support from my family and friends.
Thank you for your prayers and well wishes. And, while I have you, please remember to go vote. Because we are all in this together. https://t.co/6sAU4MYixl
Love, Jeff — Jeff Bridges (@TheJeffBridges) October 20, 2020
इस जानकारी के सामने आने के बाद जेफ के फैंस के बीच भी हड़कंप मच गया है। जेफ ब्रिजेस के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री से जुड़े साथी भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
You’re a fighter. You can beat this.
— George Takei (@GeorgeTakei) October 20, 2020
sending love and light xxxx
— ROSIE (@Rosie) October 20, 2020
बता दें कि 70 वर्षीय अभिनेता जेफ ब्रिजेस को साल 2010 में बेस्ट एक्टर का अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये पुरस्कार उन्हें 'क्रेजी हार्ट' फिल्म में एक एल्कोहॉलिक सिंगर का किरदार निभाने के लिए मिला था। इसके साथ ही उन्हें 'द कंटेंडर एंड स्टारमैन' के लिए पहचाना जाता है।
पढ़ें: DDLJ को हुए 25 साल पूरे, शाहरुख- काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम