फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story

A Man Called Otto Review: टॉम हैंक्स ने अपने अभिनय से फिर चौंकाया, इस बार पेश की ये रोचक कहानी

Fri, 10 Feb 2023 12:11 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : social media
Movie Review
ए मैन कॉल्ड ओट्टो
कलाकार
टॉम हैंक्स , मारियाना ट्रेविनेनो , राहेल केलर , मैनुअल गार्सिया रुल्फो और कैमरन ब्रिटन
लेखक
डेविड मैगी
निर्देशक
मार्क फोस्टर
निर्माता
फ्रेड्रिक विकस्ट्रॉम निकस्त्रो , रीटा विल्सन और टॉम हैंक्स
रिलीज
10 फरवरी 2023
रेटिंग
3/5

जीवन किसी के जाने से समाप्त नहीं होता है। हमारे चारों तरफ खुशियां है बस उसे समझना है और जिंदगी को एक नए सिरे से जीने की कोशिश करनी है। टॉम हैंक्स की फिल्म 'ए  मैन कॉल्ड ओट्टो' की बात करें तो फिल्म की कहानी इसी भाव के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में टॉम हैंक्स ने 63 वर्षीय ओट्टो एंडरसन का किरदार निभाया है। ओट्टो एंडरसन एक स्टील कंपनी में काम करता है और वहां से सेवानिवृत होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करता है लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से बच जाता है। यह  फिल्म  स्वीडिश लेखक फ्रेड्रिक बैकमैन के उपन्यास 'ए मैन कॉल्ड ओव' पर आधारित है। इस पर पहले भी साल 2015 में एक स्वीडिश में फिल्म 'ए मैन कॉलेड ओव' बन चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।फिल्म को आलोचकों ने भी खूब सराहा और यह फिल्म ऑस्कर तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

विज्ञापन

A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'ए मैन कॉल्ड ओट्टो' में टॉम हैंक्स ने ओट्टो एंडरसन की भूमिका निभाई है जो अपनी जिंदगी से बहुत निराश है। वह 65 साल का एक ऐसा क्रोधी बूढ़ा व्यक्ति है जिसे अपने पड़ोसियों के साथ बुरा व्यवहार करने में खुशी मिलती है। हालांकि, ओट्टो के व्यवहार में बदलाव तब आता है जब उसकी दोस्ती उसके पड़ोस में रहने वाली मैरिसोल से होती है और जिंदगी जीने का उसे एक मौका मिलता है। दरअसल, ओट्टो एक हादसे में अपनी पत्नी को खो देता है, उसे लगता है कि अब उसके लिए जिंदगी जीने का कोई मकसद नहीं। इस फिल्म में खास तौर पर यही बताने की कोशिश की गई है कि किसी के जाने से जीने का मकसद खत्म नहीं होता है। और, आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉम हैंक्स हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। टॉम हैंक्स की गिनती सबसे ज्यादा ऑस्कर नामांकन पाने वाले कलाकार के रूप में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है जिसमे से 'फॉरेस्ट गंप' उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म है, इस फिल्म में उन्होंने एक मंदबुद्धि के व्यक्ति का किरदार निभाया था। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इसी फिल्म से प्रेरित थी। 'ए मैन कॉल्ड ओट्टो' में टॉम हैंक्स ने  एक बार फिर दमदार भूमिका निभाई है। यह फिल्म देखने के बाद यही लगता है कि आज भी टॉम हैंक्स का जादू बरकरार है। करियर के इस मुकाम पर भी उन्होंने चुनौती पूर्ण भूमिका निभाने का अच्छा प्रयास किया है।
Ajay Devgn-Kajol: पहली मुलाकात में काजोल को बिल्कुल पसंद नहीं आई थीं काजोल? जानें दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का पूरा दारोमदार टॉम हैंक्स के ही कंधों पर है। युवा ओट्टो के किरदार में ट्रूमैन हैंक्स ने अच्छा काम किया है। ट्रूमैन हैंक्स दरअसल टॉम हैंक्स के सबसे छोटे बेटे हैं और इस फिल्म में पहली बार उन्होंने अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा किया है। काफी हद तक वह अपनी भूमिका निभाने में सफल रहे हैं। मारियाना ट्रेविनेओ ने मैरिसोल का किरदार निभाया है। राहेल केलर बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं हालांकि उनका रोल काफी छोटा रह गया है। कैमरन ब्रिटन, जुआनिता जेनिंग्स, मैक बेदा, पीटर लॉसन जोन्स और बाकी कलाकारों का ठीक है।
PK Rosy: सिर्फ एक किस सीन करने पर फूंक दिया गया था इस एक्ट्रेस का घर, अब गूगल ने दिया यह बड़ा सम्मान

A Man Called Otto Review Tom Hanks surprised again with his acting this time presented this interesting story
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'ए मैन कॉल्ड ओट्टो' का विषय थोड़ा गंभीर है लेकिन इस फिल्म में गंभीर बात को बहुत सहजता के साथ रोचक बनाकर पेश किया गया है। किसी भी निर्देशक के लिए एक गंभीर विषय को सहजता से पेश करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस मामले में फिल्म के निर्देशक मार्क फोस्टर खरे उतरे हैं। हालांकि, कई भावनात्मक दृश्यों आंखे नम नहीं होतीं और ये फिल्म की कमजोरी को भी उजागर करती हैं। खूबसूरत लोकेशंस हैं, मैथियस कोनिग्सविज़र की बढ़िया सिनेमैटोग्राफी है और फिल्म का संपादन भी इसके मूड के हिसाब से बढ़िया है।
Deepika Padukone: ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका, ओवरकोट में देख यूजर बोले- अरे दीदी इतनी ठंड भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed