{"_id":"ccafaaa76b59de65de83c72c45c6b9b0","slug":"a-case-filed-against-lindse-lohan-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा देने के चक्कर में फंस गई लिंडसे लोहान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
धोखा देने के चक्कर में फंस गई लिंडसे लोहान
टीम डिजिटल/ नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर एक मैनेजमेंट कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी का कहना है कि लिंडसे ने उनकी सेवाएं ली पर भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
टीओआई ने टीएमजेड के हवाले से लिखा है कि लिंडसे लोहान पर ये आरोप एक्सक्लूसिव आर्टिस्ट्स मैनेजमेंट इंक कंपनी ने लगाया है। कंपनी का दावा है कि लिंडसे ने उनके साथ धोखाधड़ी की। सेवा लेने के एवज में अभिनेत्री ने कोई भी भुगतान नहीं किया और साथ ही कंपनी के साथ हुए करार का भी उल्लंघन किया।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार है लिंडसे लोहान जनवरी 2014 में सनडान्स फिल्म महोत्सव में भाग लेने गई थीं और उस वक्त उन्होंने कंपनी को हायर किया और अपने लिए एक हेयरस्टाइलिस्ट और एक मेकअप आर्टिस्ट को बुक किया।
विज्ञापन
उस वक्त लिंडसे ने घोषणा की थी कि वह 'इनकंसीवेबल' नामक फिल्म में काम करने जा रही हैं, हालांकि बाद में यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई और लोहान ने हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट को कोई भुगतान भी नहीं किया।