फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List

Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, बॉलीवुड के इन गीतों के बिना अधूरा है होली का जश्न

Thu, 13 Mar 2025 11:50 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 13 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

Holi Songs: होली के त्यौहार पर जब तक बॉलीवुड फिल्मों के कुछ गाने न बजें तब तक होली का त्यौहार ही पूरा नहीं होता है। हर गली-मोहल्ले में होली के ये हिट गाने बजते सुनाई देंगे, जो आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन
Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List
होली पर फिल्माए गए गीत - फोटो : एक्स@ Movies N Memories और @ Dr.JasmineMehta और @Deepika Padukone और फेसबुक@संगीत-भारती

विस्तार

होली रंग और खुशियों का त्यौहार है। बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में होली का त्यौहार काफी अच्छे से दिखाया गया है और होली पर कई गीत भी फिल्माए गए है। ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म सिकंदर का नया गाना 'बम बम भोले' रिलीज हुआ है, जिसमें भाईजान होली मनाते दिख रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माए गए होली के कुछ और भी ऐसे गाने हैं, जिनके बिना होली अधूरी रहती है। जब तक होली पर फिल्माए ये गाने आपको अपने गली-मोहल्ले में बजते न सुनाई दें और लोग इन गानों पर थिरकते न दिखाई दें, तब तक होली का त्यौहार ही पूरा नहीं होता है। आज हम उन्हीं कुछ गानों की बात करेंगे, जिनके बिना होली अधूरी रहती है और जो गाने होली का पर्याय बन गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List
रंग बरसे गीत - फोटो : एक्स@ Movies N Memories

रंग बरसे (सिलसिला)
1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, तो वहीं फिल्म की कहानी को महानायक अमिताभ बच्चन की असल जिंदगी से भी जोड़कर देखा जाता है। अपनी कहानी के अलावा ये फिल्म होली पर फिल्माए गए गीत ‘रंग बरसे’ के लिए भी याद की जाती है। ये गीत अमिताभ बच्चन के पिता और भारतीय साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की रचना है, जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने गाया है। होली पर जब तक ये गाना न बजे तब तक होली अधूरी मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले)
बॉलीवुड के इतिहास की कल्ट फिल्म ‘शोले’ का एक-एक सीन और डायलॉग लोगों को याद है। ऐसे ही याद है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’। होली पर ये गाना आपको अपने गली-मोहल्ले में जरूर ही सुनने को मिल जाएगा।

विज्ञापन

सजन हमें ऐसे रंग लगाना (डर)
शाहरुख खान की फिल्म डर, जिसने शाहरुख को इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म का गीत ‘अंग से अंग लगाना, सजन हमें ऐसे रंग लगाना’ होली पर बजने वाले गानों में से एक है। इस गाने के बजे बिना होली का पर्व पूरा ही नहीं होता है।

यह खबर भी पढ़ें: Nasir Hussain: शानदार संगीत था नासिर हुसैन की फिल्मों की खासियत, इस संगीतकार के साथ बनाई हिट जोड़ी

Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List
होली खेले रघुवीरा - फोटो : एक्स@ Dr.JasmineMehta

होली खेले रघुवीरा (बागबान)
2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फैमिली ड्रामा फिल्म बागबान का होली पर फिल्माया गया गीत ‘होली खेले रघुवीरा’ आपको झूमने पर मजबूर कर देता है। अमिताभ बच्चन, सुखविंदर सिंह, अलका यागनिक और उदित नारायण की आवाज से सजे इस गीत को समीर ने लिखा है। गाने में फिल्म की अधिकांश स्टारकास्ट देखने को मिल जाती है। ये गाना होली पर न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता।

लेट्स प्ले होली (वक्त)
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘वक्त’ में होली पर फिल्माया गया गाना ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’ आपको होली पर हर ओर बजता सुनाई दे जाएगा। लोगों के होली पर लगे व्हाट्सएप स्टेटस या इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आपको सिर्फ ये ही गाना सुनने को मिलेगा। इस गीत को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया है।

Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List
होली आई रे कन्हाई - फोटो : फेसबुक@संगीत-भारती

होली आई रे कन्हाई (मदर इंडिया)
1957 में आई भारतीय सिनेमा जगत की सुपरहिट यादगार फिल्म ‘मदर इंडिया’ भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई पहली फिल्म थी। हालांकि, फिल्म ऑस्कर पाने से चूक गई। फिल्म को हर जगह काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म में होली के त्यौहार पर फिल्माया गया गीत ‘होली आई रे कन्हाई रंग बरसे’ होली के कुछ एक सदाबहार नगमों में से एक है। इस गीत में लता मंगेशकर और शमशाद बेगम ने अपनी आवाज दी है।

यह खबर भी पढ़ें: रमजान का महीना, होली के रंग में रंगेगे ये टीवी सितारे?

खेलेंगे हम होली (कटी पतंग)
सुपरस्टार राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म ‘कटी पतंग’ का गीत ‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली’ होली पर आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज से सजा ये गीत होली पर बजना तय है।

होली रे होली (पराया धन)
1971 में आई फिल्म पराया धन का गीत ‘होली रे होली’ होली पर न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये गीत आपको होली शुरू होने के एक-दो दिन पहले से ही गली-मोहल्लों में सुनाई देने लगेगा।

जोगी जी ढूंढ के ला दो (नदिया के पार)
राजश्री प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'नदिया के पार' के चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म में होली पर फिल्माया गया गीत ‘जोगी जी ढूंढ के ला दो’ होली के मनपसंद गीतों में से एक है। जिसका होली पर बजना तय ही है।

यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो रोमांटिक फिल्में, जिसमें वसंत ऋतु की झलक है..

Holi Celebration Incomplete Without Playing These Bollywood Songs, Here Is The List
बलम पिचकारी गीत - फोटो : एक्स@ Deepika Padukone FC
बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ युवाओं के बीच इतनी पसंद की जाती है कि फिल्म का एक-एक डायलॉग उन्हें याद है। इसी तरह जब फिल्म में होली पर फिल्माया गया गीत ‘बलम पिचकारी’ बजता है तो हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता है। होली समारोह और पार्टी में बलम पिचकारी न बजे ये तो हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed