फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Haryana Elections Julana Seat: Who Is Indian WWE Wrestler Kavita dalal Gets gets ticket from AAP

Kavita Dalal: कौन हैं 'लेडी खली' कविता दलाल? राजनीति में दिखाएंगी दमखम, इनकी बायोपिक का भी हो चुका है एलान

Thu, 12 Sep 2024 04:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

कविता दलाल की कहानी इतनी दिलचस्प और संघर्षों से भरी है कि उनकी बायोपिक बनाने की भी तैयारी हो चुकी है। उनकी पहचान दुनिया में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Haryana Elections Julana Seat: Who Is Indian WWE Wrestler Kavita dalal Gets gets ticket from AAP
कविता दलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लेने वाली कविता दलाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। डब्ल्यूडब्लयूई के रिंग में अपने दांव पेच दिखाने वाली 'लेडी खली' के नाम से मशहूर कविता अब राजनीति में अपना दमखम दिखाएंगी। वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जहां विनेश को मैदान में उतारा है तो कविता पर आम आदमी पार्टी (आप) ने दाव खेला है। इस तरह जुलाना सीट पर मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है। इस बहाने जान लेते हैं कविता दलाल के बारे में...

विज्ञापन


बायोपिक का हो चुका है एलान
कविता दलाल की कहानी इतनी दिलचस्प और संघर्षों से भरी है कि उनकी बायोपिक बनाने की भी तैयारी हो चुकी है। उनकी पहचान दुनिया में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं।  कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे। 
विज्ञापन

Hollywood Movies: इन फिल्मों में दिखी अमेरिका के राष्ट्रपति की कहानी, दर्शकों को मिली खास जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


खली से लिया प्रशिक्षण
डब्ल्यूडब्लयूई की पूर्व रेसलर कविता जींद जिले की रहने वाली हैं। उनकी शादी बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में हुई है। दुनियाभर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।
Vijay Sethupathi: पंकज त्रिपाठी की राह पर चले साउथ स्टार विजय सेतुपति, सुपरहिट फिल्म 96 के निर्देशक का खुलासा

भाई ने दिया साथ तो हासिल किया यह मुकाम
कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे। कविता की बायोपिक में इस बात को खासतौर से दिखाया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: पहले दिन से ही घटी दरों पर दिखेंगे राजकुमार, सुहागरात की सीडी चोरी पर बनी फिल्म 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed