फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harbhajan Singh Suggests Suryakumar Yadav Could Replace Paresh Rawal As Babu Bhaiya In Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: बाबू भैया के रोल के लिए भज्जी ने सुझाया नाम, बताया यह क्रिकेटर कर सकता है परेश रावल को रिप्लेस

Thu, 29 May 2025 03:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 03:45 PM IST
सार

Harbhajan Singh: परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के बाद बाबू भैया कौन बनेगा, ये सबसे बड़ा सवाल है। अब क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस रोल के लिए एक नाम सुझाया है। जानिए कौन है वो शख्स।

विज्ञापन
Harbhajan Singh Suggests Suryakumar Yadav Could Replace Paresh Rawal As Babu Bhaiya In Hera Pheri 3
हरभजन सिंह और परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3 और सोशल मीडिया

विस्तार

‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल का बाहर होना इस समय बी-टाउन का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। हर तरफ बस इसी को लेकर चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर किसी के जेहन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि परेशव रावल नहीं तो कौन निभा सकता है बाबू भैया का किरदार। अब भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बाबू भैया के किरदार के लिए एक नाम सुझाया है। हालांकि, ये नाम बाकी सभी नामों से काफी हटकर है।

विज्ञापन

भज्जी ने लिया सूर्या का नाम
फिल्मीज्ञान के साथ अपनी हालिया बातचीत के दौरान हरभजन सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के साथ नजर आए। इस दौरान जब क्रिकेटर्स की एक्टिंग स्किल्स को लेकर बात की गई, तो गीता और भज्जी दोनों ने ही भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। इसी दौरान भज्जी ने कहा कि सूर्या को हेरा फेरी फिल्म के बाबू भैया के सभी डायलॉग याद हैं और वो उनकी बहुत अच्छी मिमिक्री करते हैं।

विज्ञापन

इसी बीच भज्जी ने कहा, “हाल ही में हेरा फेरी 3 को लेकर कंट्रोवर्सी सामने आई है। ऐसा सुनने में आया है कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। ऐसे में मुझे लगता है कि सूर्या बाबू भैया के किरदार के लिए एक परफेक्ट पसंद हो सकते हैं। बेशक परेश रावल जी का स्तर अलग है। लेकिन हां सूर्यकुमार यादव एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।” जाहिर है कि भज्जी ने ये मजाकिया लहजे में कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


 

शूटिंग के बीच फिल्म से बाहर हुए परेश रावल
दर्शक काफी लंबे वक्त से ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे हैं। जब ये खबर आई कि प्रियदर्शन के निर्देशन में पुरानी कास्ट के साथ ही ‘हेरा फेरी 3’ बनने जा रही है, तो फैंस काफी खुश थे। लेकिन पिछले दिनों परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अब फिल्म को लेकर दुविधा पैदा हो गई है। साथ ही परेश रावल के बीच शूटिंग से फिल्म छोड़ने पर विवाद भी पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed