फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gurucharan Singh Missing case Mandar Chandwadkar aka Bhide said he travels frequently delhi to mumbai

Gurucharan Singh Missing: गुरुचरण अक्सर करते थे दिल्ली से मुंबई की यात्रा, टीएमकेओसी के ‘भीड़े’ ने जताई चिंता

Sun, 28 Apr 2024 01:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 28 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण पिछले कई दिनों से लापता चल रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उनके सह-कलाकार मंदार चंदवाडकर ने बताया कि वो अक्सर दिल्ली से मुंबई की यात्रा करते रहते थे।

विज्ञापन
Gurucharan Singh Missing case Mandar Chandwadkar aka Bhide said he travels frequently delhi to mumbai
मंदार चंदवाडकर और गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों और प्रशंसकों के दिल पर राज कर रहा है। धारावाहिक के हर किरदार से प्रशंसक अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। पिछले पांच दिनों से धारावाहिक में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण गायब हैं। उनके प्रशंसक उनके गायब होने से काफी हैरान और परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि  22 अप्रैल को मुंबई आने के लिए दिल्ली से अपने घर से निकले थे। जब वह मुंबई और अपने घर दोनों जगह ही नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अब उनके सह-कलाकार मंदार चंदवाडकर ने उनके बारे में कुछ बातें साझा की हैं।

विज्ञापन


 

अक्सर करते थे दिल्ली से मुंबई की यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच जारी है। वहीं, मीडिया से बातचीत में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार मंदार चंदवाडकर से बातचीत की। मंदार लोकप्रिय धारावाहिक में ‘भीड़े’ की भूमिका निभाते हैं। मंदार ने साझा किया कि अभिनेता अक्सर दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करते रहते थे।

विज्ञापन

दसवीं की टॉपर प्राची के सपोर्ट में आईं ऋचा, ट्रोलर्स को दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन



आखिरी बार शादी में गुरुचरण से मिले थे मंदार

अभिनेता मंदार ने यह भी साझा किया कि वह आखिरी बार गुरुचरण से दिसंबर में मिले थे। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए भी आश्चर्य की बात है। वह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करते रहते हैं। आखिरी बार हम दिसंबर में दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे। हमने साथ में अच्छा समय बिताया, लेकिन तब से हम संपर्क में नहीं हैं। बस उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं कि सब ठीक हो।’ बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेता गुरुचरण ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी।

 


सीसीटीवी फुटेज में दिखे गुरुचरण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम ने गुरुचरण सिंह के रहस्यमय ढंग से लापता होने की जांच के लिए दिल्ली के पालम इलाके में उनके घर का दौरा किया। एक सीसीटीवी फुटेज में लापता अभिनेता को दिल्ली हवाई अड्डे के आसपास बैग के साथ सड़क पार करते हुए देखा गया है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें तकनीकी जांच के माध्यम से उनकी गतिविधियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुरुचरण का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। अभिनेता हाई बीपी की समस्या से गुजर रहे थे और खाना भी ठीक से नहीं खा रहे थे।
Heeramandi: सेट पर अध्ययन की प्रतिभा देख हैरान रह गए भंसाली, बेटे की तारीफ सुन शेखर के छलक पड़े आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed