दसवीं की टॉपर प्राची के सपोर्ट में आईं ऋचा, ट्रोलर्स को दिया जवाब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनो अपनी वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है ऋचा चड्ढा हर मुद्दे पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखती हैं, हाल ही में वे यूपी बोर्ड दसवीं की टॉपर प्राची निगम के समर्थन में आई हैं दरअसल, टॉप करने के बाद प्राची चर्चा में बनी हुई हैं, लोग उन्हें चेहरे पर दिख रहे बालों के लिए ट्रोल कर रहे हैं ट्रोलिंग से परेशान प्राची निगम ने हाल ही में कहा कि इससे अच्छा दो नंबर कम आते, टॉप न करती, फेमस न होती वो ज्यादा सही था ऋचा चड्ढा ने प्राची का हौसला बढ़ाते हुए और ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है ऋचा ने लिखा, 'आपकी अचीवमेंट से जलने वाले लोग ही ऐसे काम करते हैं, उन्हें इग्नोर करें, एक दिन आपसे ही नौकरी मांग रहे होंगे, हम सबको आप पर गर्व है' ,..