फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guns and Gulaabs actor Dulquer Salmaan reveals his career planning says I will not remake any of my dad films

Dulquer Salmaan: 'मैं अपने पिता की किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं बनाऊंगा', दुलकर सलमान ने बताई फ्यूचर प्लानिंग

Fri, 18 Aug 2023 03:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Aug 2023 03:57 PM IST
सार

दुलकर सलमान ने खुलासा किया कि उनके पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और जब वह बिजनेस मैनेजर से अभिनेता बनना चाहते थे तो उन्होंने ही अभिनेता का समर्थन किया था।

विज्ञापन
Guns and Gulaabs actor Dulquer Salmaan reveals his career planning says I will not remake any of my dad films
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान ने हिंदी में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ से कर लिया है। उनकी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ को भी रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है।  आने वाले समय में दुलकर ‘किंग ऑफ कोठा’ जैसी फिल्म में नजर आएंगे। दुलकर सलमान ने खुलासा किया कि उनके पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और जब वह बिजनेस मैनेजर से अभिनेता बनना चाहते थे तो उन्होंने ही अभिनेता का समर्थन किया था।

विज्ञापन
 

नौकरी छोड़ दुलकर ने पकड़ी थी अभिनय की राह
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह इंडस्ट्री में हमेशा अपने पिता को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा के रूप में देखते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह कभी भी अपने पिता की किसी फिल्म का रीमेक नहीं बनाएंगे। पिछले दिनों भी अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह ओरिजिनल कंटेंट को ज्यादा महत्व देते हैं और रीमेक फिल्मों से बचकर रहना चाहते थे।  मशहूर स्टार ममूटी के बेटे दुलकर ने दुबई में एक कंपनी में बिजनेस मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया। हालांकि, सिनेमा और अभिनय के प्रति उनके प्यार ने उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया और अभिनेता अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने लगे थे।

विज्ञापन
 

Guns & Gulaabs Review: राज और डीके पहुंचे अफीम के खेतों में, चार कलंदरों की चुस्कियां लेती मनोहर कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पिता की फिल्मों के रीमेक में काम नहीं करेंगे दुलकर
इंटरव्यू में आगे दुलकर सलमान से पूछा गया कि क्या वह अपने पिता की रीमेक फिल्मों में काम करेंगे तो अभिनेता ने कहा, ‘मैं वास्तव में रीमेक में विश्वास नहीं करता। मेरा मानना है कि क्लासिक्स को अछूता छोड़ देना चाहिए। फिल्मों और गानों का रीमेक नहीं किया जाना चाहिए। रीमेक बनाने से बाद दर्शकों के ऊपर कोई बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए मैं हमेशा ओरिजिनल कंटेंट पर फिल्में बनाने पर फोकस करता हूं।’

Mahadeva Song: 'ओएमजी 2' का 'महादेवा' गाना हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

 

इस सीरीज में आ रहे हैं नजर
आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में दुलकर के अलावा राजकुमार राव, गुलशन देवैया, आदर्श गौरव और टी जे भानु की मुख्य भूमिकाएं हैं। अभिनेता सतीश कौशिक भी इस सीरीज में एक दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed