फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammy Winner Ricky Kej reaction on Pahalgam Terror Attack Says I will Fully Support Government Decisions

Ricky Kej: रिकी केज ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, बोले- मुझे सरकार पर है पूरा भरोसा

Sun, 27 Apr 2025 07:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Apr 2025 07:32 AM IST
सार

Ricky Kej reaction on Pahalgam Terror Attack: ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Grammy Winner Ricky Kej reaction on Pahalgam Terror Attack Says I will Fully Support Government Decisions
रिकी केज - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। तीन बार के ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह भारत सरकार के हर फैसले के साथ हैं। मंगलवार को पहलगाम के बैसारन घास के मैदान में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी। वहीं, कई लोग घायल भी हुए थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद क्षेत्र में सबसे खतरनाक घटनाओं में से एक है।

विज्ञापन

Juhi Babbar: 'ओटीटी के दौर में सस्ती लोकप्रियता के पीछे भाग रहे...', थिएटर कलाकारों को जूही बब्बर ने दी ये सीख

विज्ञापन

रिकी को भारत सरकार पर पूरा भरोसा

एएनआई से बात करते हुए रिकी केज ने कहा, "यह आतंकी हमला बेहद दुखद है। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।" उन्होंने भारत सरकार पर पूरा भरोसा जताया और कहा, "मैं सरकार के हर फैसले का समर्थन करता हूं। मुझे उन पर पूरा विश्वास है।" 
Ram Charan: मैडम तुसाद लंदन की शोभा बढ़ाएंगे राम चरण, इस दिन लॉन्च होगा अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू

सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

केंद्र सरकार ने हमले के जिम्मेदार आतंकियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा देने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों ने भी सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में पूरा समर्थन देने की बात कही है। इसके अलावा सरकार ने 1960 के सिंधु जल संधि को तब तक निलंबित करने का फैसला किया है, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता। साथ ही, अटारी चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए दीर्घकालिक, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी वीजा रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन

संगीत के जरिए फैला रहे जागरूकता

इस बीच, रिकी केज ने राजधानी में आयोजित विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति दी। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी समर्थक के तौर पर उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बच्चों के स्वास्थ्य, कल्याण और विकास पर प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में प्रस्तुति देना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं 2018 से यूनिसेफ के साथ काम कर रहा हूं और यह हमारे बीच एक खूबसूरत सहयोग रहा है और इसलिए आज मुझे ऐसा करने पर गर्व है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य, कल्याण और बच्चों के विकास पर इसके प्रभावों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा और यह मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्होंने संगीत की ताकत पर भी बात की और कहा, "संगीत न केवल समस्याओं के प्रति जागरूक करता है, बल्कि हमें उनके समाधान के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित करता है।" 

जीत चुके हैं कई ग्रैमी पुरस्कार

रिकी केज ने 2015 में अपने एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता था। इसके बाद 2022 और 2023 में स्टुअर्ट कोपलैंड के साथ 'डिवाइन टाइड्स' के लिए दो और ग्रैमी जीते। अब 2025 में उनके एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' को ग्रैमी के लिए नामांकन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed