फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   samwad 2025 Juhi soni Babbar talks about ott adult content quality warns theater artist for cheap popularity

Juhi Babbar: 'ओटीटी के दौर में सस्ती लोकप्रियता के पीछे भाग रहे...', थिएटर कलाकारों को जूही बब्बर ने दी ये सीख

Sun, 27 Apr 2025 07:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 27 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आगाज 17 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ था। यहां अभिनेत्री जूही बब्बर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रंगमंच, थिएटर कलाकारों की चुनौतियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की दुनिया पर खुलकर बात की।
 

विज्ञापन
samwad 2025 Juhi soni Babbar talks about ott adult content quality warns theater artist for cheap popularity
जूही बब्बर सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 का पहला अमर उजाला संवाद 17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ था। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के पहले दिन राज बब्बर की बेटी और अभिनेत्री जूही बब्बर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रंगमंच की विरासत को बचाए रखने के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि थिएटर कलाकार भी सस्ती लोकप्रियता के पीछे भाग रहे हैं। साथ ही जूही ने रंगमंच, थिएटर कलाकारों की चुनौतियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की दुनिया पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

 

आज के दौर में सिद्धांत बनाए रखना मुश्किल?
जब जूही से पूछा गया कि 150 रुपये का ओटीटी का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है। जितनी गालियां आ जाएं और जितने कपड़े कम हो जाएं, हिट होने की उतनी गारंटी मानी जाती है। अपना सिद्धांत बनाए रखना अच्छी बात है, लेकिन ऐसे में वो लड़की जो सच में चप्पल पहने हुए है, वह कैसे हौसला बनाए रखे? क्योंकि सस्ती लोकप्रियता तो दिख ही रही है। इस पर जूही ने भी कुछ हद तक सहमति जताई, लेकिन इसे कुछ अवधि की लोकप्रियता भी कहा, जिसका कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

samwad 2025 Juhi soni Babbar talks about ott adult content quality warns theater artist for cheap popularity
जूही बब्बर सोनी - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी पर मिलेगा हर तरह का कंटेंट
जूही ने कहा कि ओटीटी पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है। कुछ लोग सोचते हैं कि कम कपड़े और गालियां हिट होने की गारंटी हैं, लेकिन यह सच नहीं है।' उन्होंने बताया कि ओटीटी पर हर तरह की मांग है, चाहे वह ए-ग्रेड, बी-ग्रेड या सी-ग्रेड कंटेंट हो। कंटेंट का बैलेंस हमेशा बना रहेगा। लेकिन यह दर्शकों पर निर्भर है कि वे क्या चुनते हैं। अच्छा कंटेंट हमेशा अपनी जगह बनाता है, क्योंकि वह दिल से दिल तक जाता है।

विज्ञापन

सस्ती लोकप्रियता पर क्या बोलीं जूही
जूही बब्बर ने आगे कहा, 'सस्ती लोकप्रियता अपनी एक समय अवधि लेकर आती है। कितनी गालियां दे लोगे? एक वक्त बाद दर्शकों को वह नहीं देखना है। आखिर में वही चलेगा, जो लोगों के दिल को छुएगा। जिसमें कुछ बात थी। एक पतली लकीर है ये कि ओटीटी पर जहां ऐसा कंटेंट चल रहा है, वहां फैमिली वाले कंटेंट की भी डिमांड है। यह बैलेंस हमेशा रहेगा। यह सदियों से चला आ रहा है। आपको चुनना पड़ेगा। आपको क्या पसंद है। हमेशा ए ग्रेड, ब्री ग्रेड मिलेगा। आपको क्या पसंद है? ये आपके ऊपर निर्भर करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed